सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shah Rukh Khan: महंगा होने पर भी एक दिन में बिका आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड का कलेक्शन, किंग खान ने कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 May 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan reacts on Aryan Khan luxury clothing brand collection being sold out within a day
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। किंग खान के बेटे आर्यन खान भी अपने पिता की तरह ही इन दिनों चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल, हाल ही में शाहरुख और गौरी खान के बेटे आर्यन ने एक लक्जरी कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया है, जिसकी कीमत अधिक है और स्टॉक सीमित है। दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च के एक दिन के भीतर ही स्ट्रीट वियर ब्रांड ने घोषणा की है कि स्टॉक के सभी कपड़े बिक गए हैं। अब इस पर शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Shah Rukh Khan reacts on Aryan Khan luxury clothing brand collection being sold out within a day
आर्यन खान-शाहरुख खान - फोटो : social media

शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा करते हुए संदेश दिया है। किंग खान ने एलान किया कि स्टॉक खत्म हो चुका है। उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा कि आप सभी का शुक्रिया, हमारे साथ इस यात्रा में आने के लिए। हमारा पहला स्टॉक बिक चुका है। ऐसे ही हमारे साथ बने रहिए, जल्द ही अगला कलेक्शन आएगा।

Apurva Asrani: समलैंगिक विवाह का समर्थन करने पर अपूर्व असरानी ने कंगना को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर लिखी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan reacts on Aryan Khan luxury clothing brand collection being sold out within a day
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख आर्यन के ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं और यहां तक कि अपने बेटे के कपड़ों के ब्रांड और प्रचार के लिए मॉडलिंग भी करते हैं। आर्यन ने इस ब्रांड के विज्ञापन के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की, जिसमें शाहरुख खान थे। इस विज्ञापन के जरिए दोनों पिता-पुत्र पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे।

Satyajit Ray: फिल्म बनाने का ऐसे आया था आइडिया, सत्यजीत रे ने निर्माण के लिए बेच दिए थे पत्नी के गहने

Shah Rukh Khan reacts on Aryan Khan luxury clothing brand collection being sold out within a day
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के लाडले आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड के प्राइज लॉन्चिंग के बाद से ही आसमान छू रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक जैकेट दो लाख रुपये की तो एक हुडी के लिए लोगों को 45 हजार रुपये तक खर्च करने पड़े। ब्रांड की कीमत जानने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए थे। साथ ही इंटरनेट पर मीम्स भी बनने लगे थे। हालांकि, इतनी ज्यादा कीमत होने के बावजूद आर्यन के ब्रांड के सभी कपड़े महज एक ही दिन में बिक गए।

मेट गाला 2023 में खूबसूरती की बहार, सितारों ने बिखेरा जलवा


 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan reacts on Aryan Khan luxury clothing brand collection being sold out within a day
आर्यन खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले आर्यन ने विज्ञापन में अपने पिता के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया था। आर्यन ने कहा था कि  'मेरे पिता के साथ काम करना कभी भी चुनौतीपूर्ण नहीं होता है, क्योंकि अपने अनुभव और समर्पण के साथ वह सेट पर हर किसी का काम आसान कर देते हैं। वह पूरे क्रू को भी सहज महसूस कराते हैं और सभी को सम्मान देते हैं। जब वह सेट पर होते हैं तो मैं हमेशा और ज्यादा ध्यान देता हूं, इसलिए मैं उनसे और भी बहुत कुछ सीखता हूं।'

Devika: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस थीं देविका, ऑनस्क्रीन किसिंग सीन देकर इंडस्ट्री में मचाया था तहलका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed