फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जीरो' फ्लॉप होते ही शाहरुख खान के हाथ से निकले बड़े प्रोजेक्ट, अब ऑफर हो रहे सेकंड लीड रोल

Wed, 06 Feb 2019 01:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan ready to do a tv show after zero flop
shah rukh khan
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' जब से फ्लॉप हुई है, उनके पास कोई नया काम नहीं आया है। बड़े प्रोडक्शन हाउस उनकी फिल्म 'जीरो' के बॉक्स ऑफिस नतीजों के इंतजार में थे और फिल्म फ्लॉप होते ही शाहरुख के साथ प्लान किए गाए सारे प्रोजेक्ट्स ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं। 
shah rukh khan ready to do a tv show after zero flop
shah Rukh khan
राकेश शर्मा की जिस बायोपिक में वह काम कर रहे थे, वह उनके हाथ से निकल ही चुकी है। सूत्रों की मानें तो शाहरुख अब अमिताभ बच्चन की राह पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख की टेलीविजन इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों से एक धमाकेदार शो बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। 
shah rukh khan ready to do a tv show after zero flop
शाहरुख खान
इसके अलावा शाहरुख खुद को चरित्र भूमिकाओं के लिए भी मानसिक तौर से तैयार कर रहे हैं। शाहरुख, सलमान और आमिर खान के बाद आई पीढ़ी में से रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना ने हिंदी सिनेमा की पहली तीन पायदानों पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan ready to do a tv show after zero flop
shah rukh khan
शाहरुख अब इन्हीं तीन सितारों में से किसी एक के साथ एक ऐसा प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में हैं, जिसमें वह मेन लीड न होकर कोई दमदार किरदार करेंगे। इन तीन नए सितारों लिस्ट में से आयुष्मान खुराना ही ऐसे इकलौते एक्टर है, जिनके साथ 100 करोड़ी फिल्म बना चुके एक डायरेक्टर के पास शाहरुख का ऐसी कोई फिल्म करने का संदेश आया है।
विज्ञापन
shah rukh khan ready to do a tv show after zero flop
Shah Rukh Khan - फोटो : social media
खबरों की मानें तो इसके अलावा शाहरुख ने फरहान अख्तर के साथ 'डॉन 3' के लिए हाथ मिलाया है । शाहरुख की 'डॉन' फ्रेंचाइजी उनकी हिट फिल्मों में से एक है । जल्द ही फरहान और शाहरुख ये प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed