{"_id":"5e299a2b8ebc3e4b1d52d0ce","slug":"shah-rukh-khan-registerd-61-titles-of-movies-and-not-announced-any-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या जल्दी मिलेगी फैंस को 'गुड न्यूज'? शाहरुख ने एक साथ 61 फिल्मों के शीर्षक करवाए पंजीकृत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या जल्दी मिलेगी फैंस को 'गुड न्यूज'? शाहरुख ने एक साथ 61 फिल्मों के शीर्षक करवाए पंजीकृत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 23 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shahrukh khan
Link Copied
अपनी अंतिम फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने बाद से ही हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख के फैंस उनकी किसी नई फिल्म के ऐलान की आस लगाए बैठे हुए हैं। ऐसे में पिछली कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने से भय में बैठे शाहरुख ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट को तवज्जो न देते हुए, अपनी अब तक की कमाई हुई विरासत को समेटना शुरू कर दिया है।
Trending Videos
2 of 4
shahrukh khan
खबर है कि शाहरुख खान ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट के बैनर तले इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) से थोक में 61 फिल्मों के शीर्षक पंजीकृत करवाए हैं। इन फिल्मों में ज्यादातर फिल्में खुद शाहरुख की ही हैं, और कुछ फिल्में दूसरे कलाकारों पर फिल्माई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
shahrukh khan
एक सूत्र के मुताबिक, 'शाहरुख ने ज्यादातर अपनी फिल्मों, जैसे; स्वदेस, राम जाने, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, वन 2 का 4, ओह डार्लिंग ये है इंडिया, ओम शांति ओम, पहेली, अंजाम, अशोका, बिल्लू बार्बर, चाहत, चलते चलते, चमत्कार, देवदास, दिल से, इंग्लिश बाबू देसी मेम, हे राम, हम तुम्हारे हैं सनम, इनर वर्ल्ड ऑफ एसआरके, काल, कभी हां कभी ना, मैं हूं ना, माया मेमसाब आदि के शीर्षक अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के लिए पंजीकृत करवाए हैं।'
4 of 4
Shahrukh khan
सूत्र ने आगे बताया, 'शाहरुख ने कुछ और फिल्मों के शीर्षक भी पंजीकृत करवाए हैं जिसमें उन्होंने अभिनय नहीं किया है। जैसे; आमिर खान की फिल्म राजा हिंदुस्तानी, अक्षय कुमार की फिल्म ऐलान, गोविंदा की फिल्म शिकारी और अभिषेक बच्चन की फिल्म युवा।' सूत्र से इसी कड़ी में अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'शाहरुख खान शायद इन फिल्मों का रीमेक बनाने, या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने, या अपने प्रोडक्शन हाउस में संजो कर रखना चाहते होंगे। सही बात तो तभी पता चलेगी जब खुद शाहरुख इन फिल्मों के शीर्षकों को रजिस्टर्ड करवाने के बारे में ऐलान करेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।