आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना गे की भूमिका में दिखाई देंगे। उनके साथ मशहूर यूट्यूब कलाकार जितेंद्र कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में आयुष्मान और जितेंद्र कुमार का किसिंग सीन चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन आयुष्मान खुराना पहले कलाकार नहीं जिन्होंने ऑनस्क्रीन किसी एक्टर को किस किया हो। उनसे पहले भी कई कलाकार फिल्मों में अपने को स्टार को किस कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं ने निभाया गे का किरदार, KISS से भी नहीं किया परहेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणदीप हुड्डा-साकिब सलीम
इन दोनों कलाकार ने करण जौहर की फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में गे का रोल किया था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और साकिब सलीम कपल होते हैं। दोनों के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' साल 2013 में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
अर्जुन माथुर और विक्रांत मैसी
वेब सीरीज मेड इन हैवन में अर्जुन माथुर ने विक्रांत मैसी के साथ किसिंग सीन किए थे। इस वेब सीरीज में अर्जुन ने गे का किरदार निभाया था। ये वेब सीरीज पिछले साल (2019) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन वीडियोज पर रिलीज हुई थी। इसमें में सोभिता धुलिपला और अभिनेता अर्जुन माथुर मुख्य भूमिका में थे। इसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन भी दिए थे।
शिव पंडित और ध्रुव गणेश
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म Loev में शिव पंडित और ध्रुव गणेश के बीच भी किसिंग सीन फिल्माया गया था। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया था।