{"_id":"58ad37584f1c1b4a55b24a1d","slug":"shah-rukh-khan-rejects-a-film-offer-with-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फंस गई बड़बोली कंगना, नाम देखते ही सुपरस्टार ने रिजेक्ट कर दी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फंस गई बड़बोली कंगना, नाम देखते ही सुपरस्टार ने रिजेक्ट कर दी फिल्म
Thu, 23 Feb 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रानौत का बड़बोलापन खुद उनके लिए खतरनाक साबित हो रहा है। एक तो पहले से ही उनके फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त नहीं हैं और अब उनके करियर पर भी इसका असर पड़ने लगा है।
खबर है कि हाल ही में एक सुपरस्टार ने कंगना के साथ काम करने से मना कर दिया।
2 of 5
दरअसल कुछ दिन पहले कंगना ने करण जौहर के चेट शो पर कहा था कि उन्हें शाहरुख, सलमान और आमिर में से किसी खान की जरूरत नहीं है। मतलब साफ है कि वो फिल्मों में किसी भी खान के साथ काम नहीं करना चाहतीं। अब कंगना ने ये बात मजाक में कही या नहीं ये तो वो ही जानें लेकिन उनके इस बयान को शायद शाहरुख खान ने गंभीरता से ले लिया।
3 of 5
हुआ कुछ यूं कि हाल ही में संजय लीला भंसाली अपनी दो फिल्मों की स्क्रिप्ट के साथ शाहरुख के पास पहुंचे। उनमें से एक फिल्म की हीरोइन कंगना थीं। जैसे ही शाहरुख को इस बारे में पता चला तो उन्होंने कंगना स्टारर फिल्म को छोड़ दूसरी फिल्म चुन ली। शाहरुख के इस कदम से साफ है कि उन्हें कंगना का बड़बोलापन रास नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस तरह अपने बड़बोलेपन की वजह से कंगना ने शाहरुख के साथ काम करने का मौका गंवा दिया। बता दें कि कंगना ने किसी भी फिल्म में अभी तक किसी भी खान के साथ काम नहीं किया है। खैर, अब जब खुद शाहरुख ने ही कंगना के साथ वाली फिल्म रिजेक्ट कर दी है तो अब देखना ये होगा कि कंगना कैसे रिएक्ट करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना के इस इस बड़बोलेपन और बिंदास अंदाज से पहले ही उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं। एक तरफ उनकी कई हीरोइनों के साथ लड़ाई चल रही है तो वहीं उनके को-स्टार भी खासे परेशान हैं। 'रंगून' में उनके को-स्टार शाहिद कपूर भी उनसे परेशान होकर फिल्म के प्रमोशन में साथ नजर आने से कतरा रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो कंगना की 'रंगून' इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।