बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'पठान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले 'पठान' का टीजर भी रिलीज किया गया, लेकिन उसमें सिर्फ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रायम ही नजर आए थे। फैंस शाहरुख खान के लुक को देखने के लिए बेताब थे, लेकिन वे सिर्फ बैकग्राउंड में ही उनकी आवाज सुन पाए। अब शाहरुख ने खुद ही अपने फैंस की तमन्ना को पूरा कर दिया है। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने 'पठान' के लुक को रिवील कर दिया है, जिसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
Shah Rukh Khan: किंग खान ने किया ‘पठान’ का लुक रिवील, बोले- कैसे रोकोगे...एप्स-एब्स सब बना डालूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में शाहरुख का अंदाज देखने लायक है। शाहरुख ने शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें उनके एब्स साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही लंबे बाल और ब्लैक सनग्लासेस के साथ उनका टशन अलग ही दिख रहा है। शाहरुख की फोटो ने तो सबका ध्यान अपनी ओर खींचा ही, लेकिन उनके कैप्शन ने लोगों को सोच में डाल दिया कि क्या होने वाला है। दरअसल, उन्होंने डिज्नी प्लस के साथ हो रहे प्रमोशन की टैगलाइन का इस्तेमाल कैप्शन में किया है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि शाहरुख थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे...एप्स और एब्स सब बना डालूंगा...। शाहरुख के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे और अपने लुक को दिखाने के लिए उनका शुक्रिया अदा करने लगे। इस पर शाहरुख ने एक और ट्वीट किया और कहा कि आपके सुझावों के लिए शुक्रिया, लेकिन आप सबका सिर्फ टाइम अच्छा चल रहा है मगर याद रखिए, शेरों का जमाना होता है।

शाहरुख खान के फोटो को गौरी खान ने भी पोस्ट किया और लिखा कि पठान वाइब पसंद आ रही है। इसके साथ ही फिल्मफेयर ने भी शाहरुख के फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि शाहरुख ने पठान का अपना पहला लुक दिखा दिया है और हम इससे अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं... सम्मानपूर्वक।

आपको बता दें कि जल्द ही शाहरुख खान अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म भी लाने वाले हैं, जिसका नाम 'एसआरके प्लस' है। इसको शाहरुख डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ प्रमोट कर रहे हैं, जिसकी टैगलाइन है 'थोड़ा रुक शाहरुख'। इसी टैगलाइन का इस्तेमाल कर उन्होंने अपने 'पठान' फिल्म के लुक को रिवील किया है। वहीं, उनके ओटीटी फ्लॉटफॉर्म को लेकर एक नया प्रोमो भी सामने आया, जिसमें वह सुष्मिता सेन से 'एसआरके प्लस' के लिए काम करने को कह रहे हैं। इस पर सुष्मिता उन्हें कहती हैं कि अभी वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ व्यस्त हैं। अगले साल करते हैं...पक्का। इससे शाहरुख खफा हो जाते हैं। इस प्रोमो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने शेयर करते हुए लिखा कि हम तो इस मामले में चुप ही रहना चाहेंगे। #ThodaRukShahRukh