बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। किंग खान की यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। शाहरुख के फैंस डंकी में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। शाहरुख अपने फैंस के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 'आस्क एसआरके' सेशन के जरिए आए दिन जुड़ते हैं। हाल ही में इस सेशन के दौरान किंग खान ने बताया कि 'डंकी' का उनका पसंदीदा गाना कौन सा है।
Dunki: किंग खान ने बताया डंकी का पसंदीदा गाना, 'आस्क एसआरके' सेशन में फैन से शाहरुख ने की यह मजेदार अपील
शाहरुख खान 'आस्क एसआरके' सेशन के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ते हैं और उनके सवालों का जवाब भी देते हैं। हाल ही में एक फैन ने शाहरुख से सवाल किया कि फिल्म डंकी का उनका पसंदीदा गाना कौन सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान 'आस्क एसआरके' सेशन के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ते हैं और उनके सवालों का जवाब भी देते हैं। हाल ही में एक फैन ने शाहरुख से सवाल किया कि फिल्म डंकी का उनका पसंदीदा गाना कौन सा है। इसका जवाब देते हुए किंग खान ने बताया कि 'ओ मोही' गाना उन्हें पसंद है। इसके अलावा किंग खान ने इसी सेशन के दौरान अपने एक फैन से उनके होडिंग के फूल माला बदलने को भी कहा है।
O Maahi. #Dunki https://t.co/6U2EJ4kDHf
दरअसल, एक अन्य फैन ने शाहरुख की होडिंग के साथ तस्वीर साझा की। यूजर ने फोटो साझा करते हुए लिखा, 'सर मेरा भाई आपका बहुत बड़ा फैन है, उसके लिए कुछ शब्द कहें।' इस तस्वीर में किंग खान की होडिंग पर फूलों की बहुत सारी मालाएं दिख रही हैं। शाहरुख ने डंकी को टैग करते हुए फैंस के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'भाई पीछे की फूल माला फ्रैश कर दो प्लीज।'
Bhai peeche ki phool mala fresh kar do please! #Dunki https://t.co/0Da63CTUOQ
'आस्क एसआरके' के दौरान फैंस के सवालों के शाहरुख खान के मजाकिया जवाब दिल जीतने में कभी असफल नहीं होते। शाहरुख खान ने हाल ही में बताया था कि इस सेशन के सभी सवालों के जवाब वह खुद देते हैं। वहीं, 'डंकी' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 'डंकी' शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले रिलीज हुई पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब 'डंकी' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
Sriya Reddy Salaar: श्रिया के लिए प्रशांत ने फिर से लिखी ‘सलार’, 15 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की रोचक कहानी
'डंकी' में शाहरुख खान ने पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहरुख की फिल्म डंकी एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
इन हसीनाओं ने खुद को बदल डाला फिल्मों के लिए