साल 2006 में आई सुपरहिट मूवी 'रंग दे बसंती' अभिनेता आमिर खान के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को जाने-माने निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं? फिल्म के मुख्य किरदार के लिए आमिर खान से पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन को यह मूवी ऑफर की गई थी। अब करीब 18 साल बाद अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म को मना करने की वजह बताई है।
Abhishek Bachchan: आमिर से पहले अभिषेक को ऑफर हुई थी रंग दे बसंती, जूनियर बच्चन ने बताया क्यों ठुकराई थी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साक्षात्कार में जूनियर बच्चन ने बताया कि उन्हें 'रंग दे बसंती' ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, 'राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने मुझे जिस तरीके से इस फिल्म की कहानी सुनाई, मुझे कुछ समझ ही नहीं आया।' इस दौरान अभिषेक ने राकेश से जुड़ा 90 के दशक का एक किस्सा भी बताया।
उन्होंने कहा, 'राकेश ने समझौता एक्सप्रेस नामक एक पीरियड फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी। इस फिल्म को उन्होंने मेरे पिता अमिताभ बच्चन को इस उम्मीद में सुनाया था कि वे इसे अपने बैनर 'एबीसीएल' तहत बनाएंगे। लेकिन, जब उन्होंने इसकी कहानी सुनाई तभी मुझे पता चल गया था कि राकेश दुनिया के सबसे खराब स्टोरी नरेटर हैं। आप बस उनकी स्क्रिप्ट पढ़िए, उनसे कभी कोई नैरेशन न लीजिए नहीं तो आप भ्रमित हो जाएंगे, जो उन्होंने रंग दे बसंती के दौरान मेरे साथ किया था, मुझे कुछ समझ ही नहीं आया।'
अभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने स्टोरी सुनने के बाद राकेश से कहा, 'मुझे इसकी कहानी नहीं समझ आई, मुझे यह फिल्म नहीं करनी फिर उन्होंने रंग दे बसंती बनाई।' अभिषेक ने कहा, 'उन्हें यह भी नहीं पता था कि रंग दे बसंती में उन्हें किस किरदार के लिए फिल्म ऑफर की गई थी। इसके बाद जब वह दिल्ली-6 के लिए मेरे पास आएं, तो मैंने हां कर दी। मैंने स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ी।'
फिल्म 'दिल्ली 6' में राकेश अभिषेक बच्चन के अलावा सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, ओम पुरी, अदिति राव हैदरी, ऋषि कपूर और वहीदा रहमान जैसे कलाकार नजर आए थें। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी कैमियो किया था।