फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meera Chopra बरखा के 'ट्रांसजेंडर' वाले बयान पर मीरा ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री की बातों को किया खारिज

Wed, 27 Dec 2023 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 27 Dec 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
safed star Meera Chopra oppose to Barkha Bisht transgender statement That someone is to pretty to play a role
बरखा बिष्ट और मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में चोपड़ा सिस्टर्स का बोलबाला है। बड़ी दीदी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपने अभिनय का डंका पीटने के बाद अब हॉलीवुड में भी पैर जमा चुकी हैं। छोटी बहन परिणीति ने भी हिंदी सिनेमा में अच्छा-खासा नाम कमा लिया है। वही, मीरा चोपड़ा भी अब अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब अभिनेत्री ने बरखा बिष्ट के ट्रांसजेंडर पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

safed star Meera Chopra oppose to Barkha Bisht transgender statement That someone is to pretty to play a role
बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बरखा बिष्ट अपनी आगामी फिल्म 'सफेद' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। फिल्म 'सफेद' एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति और एक विधवा के बीच मार्मिक प्रेम कहानी पर केंद्रित है। बरखा ने फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में कहा, 'यह एक ऐसा विषय है, जो निश्चित रूप से चर्चा का मुद्दा बनने जा रहा है। मुझे लगता है कि फिल्म का पूरा उद्देश्य इस बारे में चर्चा शुरू करना था क्योंकि हम कुछ ऐसे समुदायों के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके बारे में बात नहीं की जाती है, जिनसे परहेज किया जाता है। ईमानदारी से कहूं तो, ऐसा नहीं है कि हम यहां बहुत बड़ा बदलाव लाने जा रहे हैं, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ स्तर पर, इस फिल्म के माध्यम से कुछ मात्रा में स्वीकार्यता मिल सकती है। मुझे लगता है कि हमारा लक्ष्य यही है।'

Salaar: सलार में प्रभास के कमबैक से खुश हैं श्रिया, बोलीं- अन्य कलाकारों से कभी असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं

safed star Meera Chopra oppose to Barkha Bisht transgender statement That someone is to pretty to play a role
बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बरखा ने अपने बयान में कहा था, 'आपको एक रोल अदा करने के लिए कई चीजों को दिमाग में रखना होता है। आप नहीं जानते कि आप ट्रांसजेंडर बनने के लिए पर्याप्त सुंदर हैं। बहुत सारे ट्रांसजेंडर हैं, जिन्होंने ट्रोल किया और कमेंट किए हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया था। ये वे लोग हैं, जिन्होंने महिला बनने के लिए खुद को सुंदर बनाया है, जिन्हें ऐसा करने का विशेषाधिकार और वित्तीय सहायता मिली है और शायद ऐसे परिवार भी हैं, जिन्होंने उनका समर्थन किया है।'

Abhishek Bachchan: आमिर से पहले अभिषेक को ऑफर हुई थी रंग दे बसंती, जूनियर बच्चन ने बताया क्यों ठुकराई थी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
safed star Meera Chopra oppose to Barkha Bisht transgender statement That someone is to pretty to play a role
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बरखा के इस बयान पर अब मीरा चोपड़ा की प्रतिक्रिया आई है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं बरखा के इस बयान से पूरी तरह असहमत हूं कि आपको आप ट्रांसजेंडर बनने के लिए पर्याप्त सुंदर होना पड़ता है। मैं सभी के विचारों का सम्मान करती हूं और बहुत सोच विचार कर अपनी बात रख रही हूं।'
 

विज्ञापन
safed star Meera Chopra oppose to Barkha Bisht transgender statement That someone is to pretty to play a role
मीरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा चोपड़ा ने आगे कहा, 'यदि कोई मानता है कि वे किसी विशेष भूमिका के लिए बहुत आकर्षक हैं, तो शायद उन्हें इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए। मैं निष्पक्ष प्रतिनिधित्व के महत्व पर जोर देते हुए और भौतिक विशेषताओं के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को खारिज करते हुए एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थन में दृढ़ता से खड़ी हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed