फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने विग्नेश शिवन को दी पत्नी नयनतारा से सावधान रहने की चेतावनी, वजह का किया खुलासा

Wed, 12 Jul 2023 08:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Jul 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan says Vignesh Shivan to beware of wife Nayanthara as she learnt major kicks punches at jawan set
शाहरुख खान, नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'जवान' का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। हाल ही में 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो सामने आया, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। साथ ही ट्रेलर में दिखी शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी को भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक तरफ फैंस दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख ने नयनतारा के पति विग्नेश शिवन को अपनी पत्नी से सावधान रहने की चेतावनी दे डाली है।

Shah Rukh Khan says Vignesh Shivan to beware of wife Nayanthara as she learnt major kicks punches at jawan set
विग्नेश-नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'जवान' का प्रीव्यू आने के बाद तमाम सितारे शाहरुख खान और फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में फिल्म निर्देशक विग्नेश शिवन ने एक पोस्ट साझा करते हुए पत्नी नयनतारा और शाहरुख खान को 'जवान' के लिए शुभकामनाएं दी थीं। विग्नेश ने लिखा था, 'एटली पर कोई कैसे गर्व महसूस नहीं कर सकता है, जब वह अपने बॉलीवुड डेब्यु में इतना शानदार काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय लग रहे हैं। बहुत सारे प्रयास, धैर्य और कड़ी मेहनत। किंग शाहरुख खान के साथ अपना ड्रीम डेब्यू करने के लिए नयनतारा को बधाई। मेरे किंग अनिरुद्ध ने कमाल कर दिया। विजय सेतुपति सर वाह।'

Suniel Shetty: 'आजकल मैं कम खाता हूं', टमाटर की बढ़ती कीमत से सुनील शेट्टी भी हुए परेशान


 
Shah Rukh Khan says Vignesh Shivan to beware of wife Nayanthara as she learnt major kicks punches at jawan set
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विग्नेश शिवन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'विग्नेश शिवन आपके प्यार के लिए धन्यवाद। नयनतारा अद्भुत हैं, लेकिन, ओह मैं यह किसे बता रहा हूं। आप तो यह पहले से ही जानते हैं, लेकिन पतिदेव, सावधान रहें। उन्होंने 'जवान' के सेट पर बहुत सारे किक और पंच सीखे हैं।



Vivek Agnihotri: SRK की 'जवान' को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने की ऐसी भविष्यवाणी, पढ़कर नहीं होगा आंखों पर यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan says Vignesh Shivan to beware of wife Nayanthara as she learnt major kicks punches at jawan set
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'जवान' में दर्शकों को शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा का भी एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। नयनतारा दमदार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने 'जवान' के सेट पर अच्छी खासी ट्रेनिंग भी ली है, इसलिए शाहरुख ने अभिनेत्री के पति विग्नेश को यह चेतावनी दी कि वह उनसे सावधान रहें। अब वह ज्यादा अच्छे से लात और घूंसे चलाना सीख गई हैं। शाहरुख के इस ट्वीट पर फैंस मजेदार कमेंट करते हुए हंसने वाले इमोजी बना रहे हैं।

Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, तत्काल सुनवाई से अदालत ने किया इनकार


 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan says Vignesh Shivan to beware of wife Nayanthara as she learnt major kicks punches at jawan set
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। किंग खान पिछले साल विग्नेश शिवन और नयनतारा की शादी में भी शामिल हुए थे। वहीं, उनकी फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह एटली के निर्देशन में बनी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।

Farhan Akhtar: 'भाग मिल्खा भाग' के 10 साल पूरे होने पर फरहान ने मनाया जश्न, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed