फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani Celebs: इन पाकिस्तानी सितारों ने बॉलीवुड में बिखेरा अभिनय का जलवा, भारतीय दर्शकों से मिला खूब प्यार

Wed, 12 Jul 2023 08:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Jul 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
pakistani celebs got fame from bollywood mahira khan saba qamar Fawad Khan ali zafar sajal ali
पाकिस्तानी सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज देश दुनिया में छाया रहता है और भारतीय सितारे भी बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड तक में अपनी साख बना चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड में भी कई गैर भारतीय सितारों ने अपनी किस्मत और सफलता भी प्राप्त की। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सरहद पार के उन सितारों के बारे में, जिन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा बॉलीवुड फिल्मों में बिखेरा और भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रियता भी हासिल की। चलिए जानते हैं उन पाकिस्तानी सितारों के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का सिक्का जमाया...

pakistani celebs got fame from bollywood mahira khan saba qamar Fawad Khan ali zafar sajal ali
फवाद खान - फोटो : सोशल मीडिया
फवाद खान
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं फवाद खान के बारे में। फवाद को बॉलीवुड से खास पहचान मिली। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के जरिए भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपने फैंस बनाए। भारत में वह अपने सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से फेमस हुए थे। फिर उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कमाल दिखाया। उन्होंने सोनम कपूर के साथ फिल्म 'खूबसूरत' में लीड रोल निभाया। वहीं, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में भी काम किया। फिल्म 'खूबसूरत' के लिए फवाद को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और वह फिल्मफेयर पाने वाले पहले पाकिस्तानी कलाकार बने थे।
pakistani celebs got fame from bollywood mahira khan saba qamar Fawad Khan ali zafar sajal ali
अली जफर - फोटो : सोशल मीडिया

अली जफर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है पाकिस्तानी कलाकार अली जफर का। अभिनेता और गायक अली जफर का भी भारतीय फिल्मों में जलवा बिखेरा। साथ ही कई हिट गानों को उन्होंने अपनी आवाज भी दी। अली जफर ने 'तेरे बिन लादेन', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम कर नाम कमाया। उनकी आवाज और अभिनय की दीवानगी भारत के दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani celebs got fame from bollywood mahira khan saba qamar Fawad Khan ali zafar sajal ali
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया

सबा कमर
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सबा कमर ने बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से ख्याति प्राप्त की थी। सबा ने साल 2017 में इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में काम किया, जिसमें उन्होंने अभिनेता की पत्नी और एक बेटी की मां का किरदार निभाया था। पहली ही फिल्म से सबा ने अभिनय का सिक्का बॉलीवुड में जमा लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया गया था, लेकिन भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन के बाद ऐसा हो न सका।

विज्ञापन
pakistani celebs got fame from bollywood mahira khan saba qamar Fawad Khan ali zafar sajal ali
सजल अली - फोटो : सोशल मीडिया

सजल अली
पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री न केवल पाकिस्तान में बल्कि, भारत में भी खूब सुर्खियां बटोरीं। सजल को श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी के रूप में खूब पहचान मिली। दरअसल, सजल ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में उनकी बेटी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी। पर्दे पर उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed