फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: SRK की 'जवान' को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने की ऐसी भविष्यवाणी, पढ़कर नहीं होगा आंखों पर यकीन

Wed, 12 Jul 2023 06:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 12 Jul 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri praises Shahrukh Khan film Jawan predicts that it will be an all time blockbuster
विवेक अग्निहोत्री, शाहरुख खान - फोटो : social media

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते रहते हैं। विवेक किसी भी चीज पर अपनी राय रखने से कतराते नहीं हैं, लेकिन कई बार उनका ऐसा करना भारी पड़ जाता है। हालांकि, इस बार इससे बिल्कुल उलट कुछ देखने को मिला है। दरअसल, विवेक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोगों को उनकी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आपको बता दें, हमेशा फिल्मों और सितारों में कमी ढूंढने वाले विवेक ने हाल ही में शाहरुख खान की आगामी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि विवेक ने क्या कहा..

Vivek Agnihotri praises Shahrukh Khan film Jawan predicts that it will be an all time blockbuster
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

शाहरुख खान ने 'जवान' के प्रीव्यू से पूरे देश में फैले अपने फैंस को रोमांचित कर दिया है। 'जवान' के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने न केवल फैंस को बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी उत्साहित कर दिया है। जहां बीते दिन सलमान ने इसकी तारीफ की थी, वहीं अब फिल्म के प्रीव्यू से प्रभावित होने वालों में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल हो गया है। विवेक अग्निहोत्री ने जवान को 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' घोषित कर दिया है। 

Vivek Agnihotri praises Shahrukh Khan film Jawan predicts that it will be an all time blockbuster
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने अपने हाल ही में किए ट्वीट में न केवल जवान को 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' कहा बल्कि यह भी बोले कि वह शाहरुख के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव नहीं करेंगे। दरअसल, जब एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को ट्वीट कर कहा, 'अगर हिम्मत है तो शाहरुख खान से भिड़ो। जवान के साथ द वैक्सीन वॉर रिलीज करो।' सोशल मीडिया यूजर ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'हम बॉलीवुड गेम और क्लैश आदि जैसे शब्दों में नहीं हैं। यह सितारों और मीडिया के लिए है।'
Farhan Akhtar: 'भाग मिल्खा भाग' के 10 साल पूरे होने पर फरहान ने मनाया जश्न, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri praises Shahrukh Khan film Jawan predicts that it will be an all time blockbuster
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लोगों से वैक्सीन वॉर देखने की अपील भी की। उन्होंने लिखा, 'मैं गारंटी दे सकता हूं कि शाहरुख खान की जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी। लेकिन इसे देखने के बाद कृपया एक युद्ध में भारत की सबसे बड़ी जीत के बारे में हमारी छोटी सी फिल्म भी देखें जिसके बारे में आप कुछ भी नहीं जानते हैं। वैक्सीन युद्ध।' एक दूसरी पोस्ट में फिल्म निर्माता ने लिखा, 'हम एक विविधतापूर्ण देश हैं। मुझे यकीन है कि यहां हर तरह के दर्शकों के लिए जगह है। हर परिवार अपने बच्चों को मार धाड़ (एक्शन) फिल्मों में नहीं ले जाना चाहता। कुछ लोग बच्चों को ऐसी फिल्में दिखाना पसंद करते हैं जो प्रेरित करें, शिक्षित करें और प्रबुद्ध करें। वैक्सीन वॉर...एक सच्ची कहानी।' 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri praises Shahrukh Khan film Jawan predicts that it will be an all time blockbuster
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, विवेक अग्निहोत्री ने पिछले 'द कश्मीर फाइल्स' का निर्देशन किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद अब निर्देशक 'द वैक्सीन वॉर' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया है। 'द वैक्सीन वॉर' अब दशहरा के मौके पर इसे 24 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी और राइमा सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Alexa Nikolas: 'मुझे धक्का दिया और..', एलेक्सा निकोलस ने जोनाह हिल पर लगाया जबर्दस्ती किस करने का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed