अभिनेता शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज करने के बाद फैंस को एक और तोहफा दिया है। जी हां, शाहरुख ने 'पठान' का नया पोस्टर भी जारी कर दिया है। शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में किंग खान काफी जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम भी नए पोस्टर में नजर आ रहे हैं।
Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर
शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्टर जारी किए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी फैंस के साथ पोस्टर साझा किए हैं। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, 'और यह शुरुआत है...फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में बड़े पर्दे पर आ रही है।' इसके साथ उन्होंने दीपिका पादुकोण और जॉन को भी टैग किया है।
Sherlyn Chopra: खत्म नहीं हो रही राखी और शर्लिन की जुबानी जंग, अभिनेत्री ने ड्रामा क्वीन को बताया 'गंजा'
बता दें कि पोस्टर में शाहरुख खान काफी रौबदार लुक में हैं। उनके बाल लंबे हैं। उनके एक हाथ में हथकड़ी है और दूसरे हाथ में वह गन थामे हुए हैं। वहीं दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रहाम का लुक भी जबरदस्त है। दीपिका के दोनों हाथों में पिस्टल है और वह निशाना साधती नजर आ रही हैं, वहीं जॉन अब्राहम भी पिस्टल से निशाना साधने नजर आ रहे हैं। पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
And it begins! https://t.co/S8LRavj4IZ
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone| @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/XEz4iXhzvL
बता दें कि 'पठान' पैन इंडिया फिल्म है। आज इस फिल्म का नया पोस्टर जारी कर किंग खान ने अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया है। टीजर में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म के अलावा किंग खान 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आएंगे। इससे पहले वह 2018 में आई 'जीरो' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। वहीं, आर माधवन की 'रॉकेट्री' में वह कैमियो करते नजर आए थे और सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी वह कैमियो करेंगे।