सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: अपने आशियाने को सजाने में गौरी को लगे थे चार साल, देखें शाहरुख खान के मन्नत की खूबसूरत तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 02 Nov 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday gauri khan took 4 years to decorate her house mannat see inside photos
शाहरुख खान का मन्नत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान बड़े पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी बादशाह वाली जिंदगी जीते हैं। शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर उनकी झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ लगती हैं। वहीं, सब उनके बंगले को भी देखना चाहते हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको मन्नत की अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

Shahrukh Khan Birthday gauri khan took 4 years to decorate her house mannat see inside photos
शाहरुख खान का मन्नत - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान मुंबई में अपने बंगले मन्नत में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसे मन्नत नाम दिया, जिसकी झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहते हैं। शाहरुख खान का यह बंगला सी फेसिंग है, जो मुंबई में बांद्रा के बैंडस्टैंड पर स्थित है। 6000 वर्ग फीट में फैले इस खूबसूरत बंगले में पांच बेडरूम है।

Pathan Teaser Out: 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पठान' का धांसू टीजर

View this post on Instagram

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

Shahrukh Khan Birthday gauri khan took 4 years to decorate her house mannat see inside photos
शाहरुख खान का मन्नत - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के इस बंगले को खूबसूरत लुक देने में सबसे बड़ा हाथ उनकी पत्नी गौरी खान का है। इस पूरे बंगले का इंटीरियर गौरी खान ने किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे सजाने में उन्हें चार साल का वक्त लगा था। इसके अलावा बंगले में मल्टीपल लिविंग एरिया बने हुए हैं, जिसे सोफों के साथ सजाया गया है। बंगले में वुडन सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया है। अक्सर ही गौरी खान बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी और जिम जैसी अन्य सुविधाएं भी मन्नत में मौजूद हैं।

Sushmita Sen: सुष्मिता ने भाई-भाभी के तलाक के बीच भतीजी को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट

View this post on Instagram

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday gauri khan took 4 years to decorate her house mannat see inside photos
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आज शाहरुख खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, आज उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का टीजर भी जारी किया गया, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। 

Shah Rukh Khan: आमिर खान से सीखा था शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज? बाद में यही बन गया किंग खान की पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed