सब्सक्राइब करें

शाहरुख को मोटा कहने पर आर्यन ने कर दी थी एक लड़की की पिटाई, सिक्स पैक एब्स बनाकर दिया था जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Apr 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan once beat up a girl for calling he got six pack abs in Om Shanti Om
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम को लोगों ने खूब पसंद किया। किसी फिल्म में पहली बार शाहरुख सिक्स पैक एब्स के साथ नजर आए थे। 42 साल की उम्र में शाहरुख का ये अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए थे। लेकिन ये एब्स शाहरुख ने फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे आर्यन की बेइज्जती का बदला लेने के बनाए थे। 

Trending Videos
Shah Rukh Khan son Aryan Khan once beat up a girl for calling he got six pack abs in Om Shanti Om
Shah rukh Khan and Aryan Khan - फोटो : social media

करण जौहर के शो में शाहरुख ने इस बात का खुलासा किया था कि तब उनका नौ साल बेटा आर्यन उन्हें मोटा समझता था। और जब स्कूल में एक लड़की ने शाहरुख को मोटा बुलाया तो आर्यन की उसके साथ लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद शाहरुख ने अपने बेटे को डांट भी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan once beat up a girl for calling he got six pack abs in Om Shanti Om
aryan khan

शाहरुख ने कहा था, 'मेरे बेटे को लगता है कि मैं मोटा हूं। उसने एक लड़की के साथ मारपीट की। उस लड़की ने पहले मुझे गाली दी। लेकिन आर्यन ने कुछ नहीं कहा। तभी लड़की ने कहा कि मैं कौन बनेगा करोड़पति में बहुत बदसूरत लग रहा था। इस पर भी आर्यन ने कंट्रोल किया और कुछ नहीं कहा।'

Shah Rukh Khan son Aryan Khan once beat up a girl for calling he got six pack abs in Om Shanti Om
aryan khan - फोटो : social media

शाहरुख ने आगे बताया, 'और आखिर में जब उस लड़की ने कहा कि तुम्हारे पापा मोटे हैं तो आर्यन ने उसे मार दिया। मैं इस बात बहुत नाराज हुआ, तब आर्यन ने मुझसे कहा कि इसमें उस लड़की की गलती नहीं थी। ये आपकी वजह हुआ है। आप मोटे क्यों हो? आप बदसूरत नहीं हो। आप केबीसी भी स्मार्ट लग रहे थे। मैं जानता हूं कि आप कूल हो लेकिन आप मोटे हो पापा।'

विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan once beat up a girl for calling he got six pack abs in Om Shanti Om
Shah Rukh Khan with children Suhana Khan, Aryan Khan and AbRam - फोटो : social media

इस घटना के बाद शाहरुख ने ओम शांति ओम फिल्म के गाने दर्द-ए-डिस्को में अपने सिक्स पैक एब्स बनाकर दिखाए थे। ये गाना सुपरहिट रहा था। इतना ही नहीं साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख ने 8 पैक एब्स बनाकर सबको हैरत में डाल दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed