{"_id":"5ca903b9bdec22142d5e55de","slug":"shah-rukh-khan-spoke-at-length-about-his-upcoming-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान ने अपने अगले रोल को लेकर किया खुलासा, इस तरह के किरदार में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान ने अपने अगले रोल को लेकर किया खुलासा, इस तरह के किरदार में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान को हाल ही में 'द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन' ने 'डॉक्टरेट' की उपाधि दी गई। शाहरुख को ये डिग्री 'फिलांथ्रोपी' सब्जेक्ट में मिली है। डिग्री मिलने पर शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा 'यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ का धन्यवाद और वहां से ग्रैजुएट होने वाले छात्रों को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं, ये उपाधि हमारी टीम को आगे भी निस्वार्थ काम करने में मददगार होगी।'
2 of 5
shah rukh khan
अपनी लंदन यात्रा के दौरान शाहरुख खान ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी अगली फिल्म के किरदार के बारे में बात की। शाहरुख ने बताया कि वो अपनी अगली फिल्म में 'सेक्सी पिता' का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।
3 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
किंग खान ने कहा, 'मेरी अगली भूमिका मेरी पिछली फिल्मों जितनी ही सेक्सी होगी। एक सेक्सी पिता, एक सेक्सी हीरो, सेक्सी जो भी आप मुझे बनना चाहते हो, मेरी अगली भूमिका उतनी ही सेक्सी होगी जितनी आप चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan
शाहरुख ने बॉलीवुड में महिलाओं की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए रवैया अब सकारात्मक रूप से बदल रहा है। इसमें विसंगतियां और उतार-चढ़ाव भी होंगे। जब मैं 90 के दशक में काम कर रहा था तो उस वक्त अगर एक महिला की शादी हो जाती है, तो उसे काम नहीं मिलता था। लेकिन अब वो सभी फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं और यह बहुत सहज और अच्छा है। इसलिए मुझे लगता है फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के लिए बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
बता दें कि शाहरुख खान ने बनारस में 50 एसिड अटैक पीड़ितों की सर्जरी में मदद की है। इसके लिए मीर फाउंडेशन के जरिए जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक माह का प्लास्टिक सर्जरी कैंप आयोजित किया गया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू की गई पहल 'टुगेदर ट्रांसफॉर्मड' के माध्यम से 50 बर्न और एसिड अटैक पीड़ितों की दशा में सुधार के लिए पूरे मार्च भर सर्जरी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।