फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan 500 Cr: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ के 500 करोड़ पूरे, ‘गदर 2’ को फिलहाल इसलिए नहीं खतरा

Wed, 20 Sep 2023 11:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 20 Sep 2023 11:17 AM IST
सार

शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं, सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को अभी भी इससे खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan starrer Jawan creates history to touch 500 cr mark in just 13 days gadar 2 pathaan
जवान-गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल फिल्मों के हिट निर्देशक एटली कुमार की पहली हिंदी फिल्म ‘जवान’ ने गणेश चतुर्थी के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के 500 करोड़ रुपये पूरे कर लिए हैं। इस कमाई में फिल्म की हिंदी, तमिल और तेलुगु संस्करणो की कमाई भी हासिल है। फिल्म की सिर्फ हिंदी संस्करण की कमाई अभी करीब 450 करोड़ रुपये के आसपास पहुंची है। किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए ‘जवान’ ने 500 करोड़ रुपये तक पहुंचने का ये नया रिकॉर्ड बनाया है जो सिर्फ 13 दिन का है।

Shah Rukh Khan starrer Jawan creates history to touch 500 cr mark in just 13 days gadar 2 pathaan
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश में हिंदी में बनी या रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ के नाम है। इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा रिलीज के 22वें दिन हासिल किया था। फिल्म की कुल कमाई 543.05 करोड़ रुपये रही है जिसमें हिंदी संस्करण की कमाई करीब 524 करोड़ रुपये है। फिल्म ‘जवान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन का 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा रिलीज के 13वें दिन ही छू लिया है।

Shah Rukh Khan starrer Jawan creates history to touch 500 cr mark in just 13 days gadar 2 pathaan
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

500 करोड़ क्लब में शामिल अन्य फिल्मों में ‘गदर 2’ का नाम भी शामिल हो चुका है जिसने सिर्फ हिंदी में रिलीज होकर ये आंकड़ा रिलीज के 24वें दिन छुआ और फिल्म ‘पठान’ के हिंदी संस्करण की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में कामयाब रही। सनी देओल की ये फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई है और रिलीज के छठे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक करीब 521 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘गदर 2’ के नंबर वन हिंदी फिल्म बनने में अब ज्यादा समय नहीं लगता दिखता।

Parineeti-Raghav Wedding: परी की शादी में कब आएंगी उनकी मिमी दीदी? इस दिन शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan starrer Jawan creates history to touch 500 cr mark in just 13 days gadar 2 pathaan
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान की लेटेस्ट रिलीज ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले घरेलू कमाई में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया हो लेकिन अगर ‘गदर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने की बात है तो उसमें ‘जवान’ के हिंदी संस्करण को अभी समय लगेगा। फिल्म ‘जवान’ के हिंदी संस्करण ने पहले हफ्ते में करीब 348 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के 13वें दिन तक ये कमाई 450 करोड़ रुपये के करीब पहुंची है।

Govinda: 'मैं शीशे के सामने खुद को थप्पड़ मार रहा था...,' गोविंदा ने 100 करोड़ी फिल्म को ठुकराने का किया दावा

विज्ञापन
Shah Rukh Khan starrer Jawan creates history to touch 500 cr mark in just 13 days gadar 2 pathaan
जवान, गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी में बनी या हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
 
फिल्म      हिंदी संस्करण की कमाई
पठान (2023)   524 करोड़ रुपये
गदर 2 (2023)      521 करोड़ रुपये*
बाहुबली 2 (2017)  511 करोड़ रुपये
जवान (2023)        450 करोड़ रुपये*


*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed