फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: ब्रैड पिट से लेकर जैकी चैन तक हुए पीछे, अमीर सितारों की लिस्ट में कौन से स्थान पर शाहरुख खान?

Fri, 02 May 2025 07:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 02 May 2025 07:38 AM IST
सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। कमाई के मामले में भी वह कई दिग्गज हॉलीवुड सितारों से आगे हैं। आइए जानते हैं कि अमीर सितारों की लिस्ट में वह कौन से स्थान पर हैं?

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Surpasses Hollywood Giants in Richest Actors List from Brad Pitt To Robert DE Niro
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो

हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे न केवल बड़े पर्दे पर चमकते हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा और समझदारी से करोड़ों की कमाई भी करते हैं। आज के दौर में ये सितारे सिर्फ फिल्मों की फीस पर निर्भर नहीं हैं। वे स्मार्ट निवेश, बड़े ब्रांड्स के साथ करार और अपने बिजनेस वेंचर्स के जरिए अपनी संपत्ति को कई गुना बढ़ा रहे हैं। हाल ही में एक मशहूर पत्रिका ने दुनिया के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची जारी की, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कि इस सूची में किंग खान कौन से स्थान पर हैं और उन्होंने किन दिग्गज सितारों को पीछे छोड़ा है।


Waves Summit 2025: आमिर से लेकर ऐश्वर्या तक करेंगे चर्चा, जानिए अगले तीन दिन वेव्स समिट में क्या होगा?

Shah Rukh Khan Surpasses Hollywood Giants in Richest Actors List from Brad Pitt To Robert DE Niro
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
अमीर सितारों की लिस्ट में कौन से नंबर पर शाहरुख?
शाहरुख खान ने कई हॉलीवुड सुपरस्टार्स को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल किया है। 'किंग खान' के नाम से मशहूर अभिनेता ने 876.5 मिलियन डॉलर (लगभग 7400 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ यह मुकाम हासिल किया है। 30 साल से ज्यादा के अपने करियर में शाहरुख ने न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। 2023 में उनकी फिल्में 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। दोनों फिल्मों ने 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि वह न केवल बॉलीवुड, बल्कि पश्चिमी सिनेमा में भी एक बड़ा नाम हैं।

Wave Summit: मॉडलिंग के पेशे में महिलाओं के उत्पीड़न पर कही हैरान करने वाली बात, इटली की मॉडल ने दिया बयान

 

Shah Rukh Khan Surpasses Hollywood Giants in Richest Actors List from Brad Pitt To Robert DE Niro
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
शाहरुख की मोटी कमाई का राज

शाहरुख की संपत्ति का आधार सिर्फ उनकी फिल्में नहीं हैं। उन्होंने अपने बिजनेस दिमाग का शानदार इस्तेमाल किया है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। इसके अलावा, शाहरुख कई क्रिकेट लीग्स में अपनी टीमों के मालिक हैं, जो उनकी आय का एक बड़ा स्रोत हैं। बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ उनके विज्ञापन करार भी उनकी संपत्ति में इजाफा करते हैं। शाहरुख का ग्लोबल फैन बेस उनकी मार्केट वैल्यू को और बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Surpasses Hollywood Giants in Richest Actors List from Brad Pitt To Robert DE Niro
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
हॉलीवुड के दिग्गजों के साथ कड़ा मुकाबला

इस सूची में शाहरुख खान ने कई हॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ा है। उनसे ऊपर सिर्फ अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.49 बिलियन डॉलर), ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन (1.19 बिलियन डॉलर) और टॉम क्रूज (891 मिलियन डॉलर) हैं। सूची में अन्य बड़े नामों में जॉर्ज क्लूनी (742.8 मिलियन डॉलर), रॉबर्ट डी नीरो (735.35 मिलियन डॉलर), ब्रैड पिट (594.23 मिलियन डॉलर), जैक निकोलसन (590 मिलियन डॉलर), टॉम हैंक्स (571.94 मिलियन डॉलर) और जैकी चैन (557.09 मिलियन डॉलर) शामिल हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Surpasses Hollywood Giants in Richest Actors List from Brad Pitt To Robert DE Niro
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे है। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी होंगी। हालांकि, इस बात का अब तक आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed