फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 साल से राज कर रहे शाहरुख को 'जीरो' के बाद नहीं मिली कोई फिल्म, बोले- 'अचानक इस तरह गिरावट आई'

Sun, 11 Aug 2019 12:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 11 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan talks about no one writes action film for me
shah rukh khan - फोटो : social media

मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को बीते दिनों सम्मानित किया गया। शाहरुख खान को एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019 दिया गया। फिल्मों की बात करें तो जीरो के बाद उन्होंने अगला प्रोजक्ट साइन नहीं किया है। इसके पीछे की वजह शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताई जिसे सुनकर आपको भी यकीन नहीं आएगा।

shah rukh khan talks about no one writes action film for me
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

इंडस्ट्री में 27 साल से काम कर रहे शाहरुख ने राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू में कहा कि 'मैंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैंने इस बीच बहुत सारी कहानियां सुनी हैं लेकिन वो केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे प्रोडक्शन हाउस के लिए भी हैं। मुझे अपने बारे में नहीं पता। मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं। एक मजेदार फिल्म लेकिन अभी तक ऐसा कोई विचार आया नहीं है। असल में मैं ऐसे भी ठीक हूं।'

shah rukh khan talks about no one writes action film for me
shah rukh khan - फोटो : social media

शाहरुख खान ने आगे कहा कि 'मेरे पास एक भी फिल्म नहीं थी, मैं एक कर रहा था और फिर इस तरह की गिरावट आई। आम तौर पर जब मैं एक फिल्म कर रहा होता हूं तो मैं अगली फिल्म पर काम शुरू कर देता हूं। फिलहाल किसी फिल्ममेकर ने मुझे अगली फिल्म ऑफर नहीं की है। यह अच्छा भी है। कोई बड़ी बात नहीं है। शुरुआत में जब मैं ट्विटर पर जाता था तो हर कोई लिखता था कि ओह जन्मदिन पर नई फिल्म का एलान होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan talks about no one writes action film for me
शाहरुख खान

फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही शाहरुख खान बहुत फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। कई फिल्मों से उनके जुड़ने की खबरें आई भी लेकिन शाहरुख अपनी अगली फिल्म का एलान बहुत सोच-समझकर करना चाह रहे हैं। फिलहाल वह सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज के निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज की बदला भी एक स्पैनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट की हिन्दी रीमेक है। फिल्म बदला के हिट होने के बाद अब शाहरुख एक स्पैनिश वेब सीरीज को हिन्दी फिल्म में तब्दील करने की सोच रहे हैं। 

पढ़ें: 'जय हिंद' लिखने पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस ने जवाब देकर बोलती की बंद

विज्ञापन
shah rukh khan talks about no one writes action film for me
shah rukh khan - फोटो : social media

नेटफ्लिक्स की सबसे मशहूर स्पैनिश सीरीज में से एक मनी हाईएस्ट इस वक्त अपने तीसरे सीजन में है। इसी सीरीज के राइट्स शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं। सूत्र बताते हैं कि शाहरुख खान को यह सीरीज उनके एक पार्टनर ने दिखाई थी, जिसे देखकर शाहरुख बहुत खुश हुए और बोले, 'इसके ऊपर हम एक हिन्दी फिल्म बना सकते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed