शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया है। फिल्म को लेकर लोगों में कितना ज्यादा उत्साह है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले दिन ही जवान के ट्रेलर ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर 112 मिलियन व्यूज बटोर डाले थे।
Shahrukh Khan: शाहरुख ने सबसे पहले सलमान को दिखाया था जवान का ट्रेलर, पहला टिकट बुक करने के लिए दिया धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल आम लोग ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी प्रीव्यू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बीते दिन सलमान खान ने भी शाहरुख की आगामी फिल्म की जमकर तारीफ की और बताया कि वह पहले ही दिन इसे देखेंगे। सलमान ने ट्वीट किया, '''पठान जवान बन गया', बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया। यह ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए। मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया वाह्ह्ह्ह्ह...।'
Pathan jawan ban gaya, outstanding trailer, absolutely loved it. Now this is the kind of a movie we should see in theatres only. I toh for sure seeing it 1st day ko hi. Mazaa ahh gaya wahhhhh.. @iamsrk pic.twitter.com/UMra4Iamfg
अब इस ट्वीट का किंग खान ने भी खास अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, ''पहले भाई, इसीलिए पहले आपको ही दिखाया था!! आपकी शुभकामनाओं और पहला टिकट पहले ही बुक करने के लिए धन्यवाद। लव यू।"
Pehle Bhai, issi liye aapko hi dikhaya tha!! Thanks for your wishes and booking the first ticket already. Love you. https://t.co/kSsGUZsj3g
बता दें कि हाल ही में सलमान और शाहरुख एक साथ फिल्म पठान में नजर आए थे। दोनों को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। जवान के बाद किंग खान एक बार फिर टाइगर 3 में सलमान के साथ नजर आने वाले हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों जबर्दस्त एक्शन करते दिखने वाले हैं। फिल्म को इसी साल दिवाली के आस पास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जवान के बाद डंकी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन सुपरहिट फिल्मों की गारंटी माने जाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। यह फिल्म दिसंबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Armaan Kohli: नीरू रंधावा को 50 लाख रुपये देंगे अरमान, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2018 के मारपीट मामले पर दिया आदेश