प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के मौके पर शनिवार को खास आयोजन रखा। पीएम मोदी के आयोजन में कला और सिनेमा से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री आवास पर ही किया गया। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, एकता कपूर, राजकुमार हिरानी, बोनी कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, सोनम कपूर समेत सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
सितारों के साथ सोशल मीडिया पर जमकर छाए पीएम मोदी, जानें तस्वीरें साझा कर किसने क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती में किए गए इस खास आयोजन में कई बॉलीवुड सितारों ने गांधी के विचारों पर बात की, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की। वहीं इस शानदार मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर लेने में भी कोई मौका नहीं छोड़ा। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख साहित टीवी की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर तक ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी ली।
It was a wonderful interaction, says @aamir_khan.
— PMO India (@PMOIndia) 19 October 2019
A great way to involve everyone, says @iamsrk.
Two top film personalities talk about the meeting with PM @narendramodi.
Watch this one... pic.twitter.com/hzhJsKDqsG
इन सभी सितारों ने पीएम मोदी के साथ ली गई तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी तारीफ करते हुए साझा किया है। इसके अलावा कई फिल्मी सितारों ने पीएम मोदी द्वारा किए गए आयोजन के दौरान भी उनकी जमकर तारीफ की। शाहरुख खान और आमिर खान ने पीएम मोदी से हुई मुलाकात पर कहा कि उनसे काफी अच्छी बातचीत हुई। आमिर ने कहा कि इस मौके पर पीएम की बातें सुन कर काफी अच्छा लगा। कंगना रनौत का कहना था कि पहली बार उन्हें लगा कि कोई प्रधानमंत्री-सरकार कला और कलाकार को लेकर इतने गंभीर हैं।
Women in film with the honorable visionary #primeministerofindia
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात कहा कि कार्यक्रम के लिए शुक्रिया। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा लगा कि हमारी ताकत को कोई जानता है। इसके अलावा कई अन्य सितारों ने भी पीएम मोदी की तारीफ की। साथ ही महात्मा गांधी के विचारों को भी बेहद अहम बताया। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर आकउंट पर एक वीडियो भी साझा किया। जिसमें फिल्मी सितारे महात्मा गांधी के विचारों के बारे बताते नजर आए।
Thank u @narendramodi for hosting us & having such an open discussion on #ChangeWithin & the role artistes can play in spreading awareness of the msgs of The Mahatma. Also the idea of a University of Cinema is extremely opportune! pic.twitter.com/kWRbNk3xzo
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) 19 October 2019
PM @narendramodi understands the power of our industry, says @ektaravikapoor after interacting with the Prime Minister. pic.twitter.com/IrD6BYmP6H
— PMO India (@PMOIndia) 19 October 2019
The mood is upbeat.
— PMO India (@PMOIndia) 19 October 2019
Let’s look beyond the box office and think of a larger purpose, says @basuanurag after meeting PM @narendramodi. pic.twitter.com/UOJ39Ek09w
पीएम मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कई सारे फिल्मीं सितारे महात्मा गांधी के संदेशों को दोहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, सोनम कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे शामिल हैं। ये सभी बारी-बारी से आकर बापू के विचारों को पढ़ते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- 'फिल्मीं सितारों ने साथ में आगे आकर महात्मा गांधी को ट्रिब्यूट दिया है। #ChangeWithin एक सराहनीय प्रयास है। इससे गांधी जी के विचारों को दूर दूर तक पहुंचाने में मदद मिलेग। इससे लोगों के अंदर सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।'
The film fraternity comes together to pay tributes to Mahatma Gandhi!#ChangeWithin is an excellent effort, which will add momentum towards ensuring Gandhi Ji’s message reverberates far and wide. It will also inspire citizens to take up causes dear to Bapu. pic.twitter.com/cS0RRekqTd
पढ़ें: आमिर, शाहरुख और सलमान सहित इन स्टार्स ने दोहराए गांधीजी के विचार, PM मोदी ने की तारीफ

कमेंट
कमेंट X