{"_id":"5c4e8a9bbdec227366790cfe","slug":"shah-rukh-khan-to-be-replaced-by-vicky-kaushal-in-the-rakesh-sharma-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से निकल सकती है राकेश शर्मा की बायोपिक, इस नए हीरो को कास्ट करने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से निकल सकती है राकेश शर्मा की बायोपिक, इस नए हीरो को कास्ट करने की तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस के बादशाह का तमगा खो चुके अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के हाथ से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक निकलने के बाद इस फिल्म में नए हीरो की तलाश अब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बीच आकर रुक गई है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सारे जहां से अच्छा के नाम से बन रही इस फिल्म में लीड किरदार के लिए इसे बना रही कंपनी आरएसवीपी मूवीज ने दोनों कलाकारों से बात शुरू की है। सुशांत इससे पहले एक और स्पेस फिल्म चंदा मामा दूर के पर काम कर रहे थे जो अब किन्हीं कारणों से बंद हो चुकी है। सुशांत की मार्च में रिलीज हो रही फिल्म सोनचिड़िया की प्रोड्यूसर आरएसवीपी मूवीज ही है।
3 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
इस प्रोडक्शन हाउस की इस साल रिलीज हुई पहली फिल्म उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक अब तक 130 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर चुकी है और अब भी ये सिनेमाघरों में चल रही है। सुशांत राजपूत ने खुद सारे जहां से अच्छा में शाहरुख वाला रोल करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनेता विक्की कौशल
- फोटो : amar ujala
वहीं आरएसवीपी मूवीज के सूत्रों के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस की क्रिएटिव टीम ने राकेश शर्मा के रोल के लिए उरी के हीरो विक्की कौशल को बेहतर पसंद माना है। सूत्र ये भी बताते हैं कि विक्की कौशल को इस बायोपिक की कहानी सुनाई जा चुकी है और उनसे ये भी कहा गया है कि वह इस रोल के लिए अपना लुक टेस्ट दे दें। समझा यही जाता है कि राकेश शर्मा के रोल के लिए विक्की कौशल की दावेदारी सुशांत सिंह राजपूत पर भारी पड़ी है।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan and shah rukh khan
बता दें पहले ये फिल्म आमिर खान को ऑफर की गई थी। बाद में आमिर ने शाहरुख खान को इस फिल्म में लेने को कहा। उन्होंने कहा था 'फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद मजबूत है, सारे जहां से अच्छा काफी खूबसूरती से लिखी गई है और मैं खुद राकेश शर्मा का बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे दुख है कि मैं यह फिल्म नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए मैंने शाहरुख खान का नाम आगे किया है और उन्हें बताया भी कि फिल्म की स्टोरी बहुत दमदार है, शाहरुख ने कहानी सुन उसे पसंद किया और फिल्म के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।