फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जीरो' की रिलीज के 3 महीने बाद खुलासा, फिल्म फ्लॉप होने से सदमे में चले गए थे शाहरुख

Fri, 15 Mar 2019 03:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan unsecure after zero flop reveal anjum rajabali
shah rukh khan - फोटो : file photo

शाहरुख खान के प्रोडक्शन की फिल्म बदला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है हालांकि उनके लीड रोल वाली फिल्में पिछले कुछ समय से अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। 21 दिसंबर 2018 में रिलीज हुई जीरो बुरी तरह फ्लॉप रही। जिसके बाद अब शाहरुख खान किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले खूब रिसर्च कर रहे हैं।

shah rukh khan unsecure after zero flop reveal anjum rajabali
shah rukh khan - फोटो : file photo

शायद यही वजह है कि शाहरुख अपनी कई फिल्मों को लेकर संशय में हैं। जीरो के बाद ऐसी चर्चा थी कि वो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म सारे जहां से अच्छा करेंगे। पहले यह फिल्म आमिर खान करने वाले थे लेकिन डेट्स की वजह से उन्होंने मना कर दिया। आमिर के मना करने के बाद ये फिल्म शाहरुख के पास गई लेकिन वो भी पीछे हट गए। अब इस बारे में फिल्म के स्क्रीन राइटर अंजुम राजाबली ने कई खुलासे किए।

shah rukh khan unsecure after zero flop reveal anjum rajabali
shah rukh khan - फोटो : file photo

एक इवेंट में पहुंचे अंजुम राजाबली ने बताया कि 'शाहरुख खान ने राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म सारे जहां से अच्छा छोड़ दी है। शाहरुख ने इस फिल्म को छोड़ दिया क्योंकि जीरो के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद वो परेशान हो गए थे। फिल्म के डायरेक्टर अच्छे थे, उसके कलाकार भी अच्छे थे इसके बावजूद अगर फिल्म फ्लॉप हो रही है तो इसका मतलब है कि फिल्म की स्क्रीनप्ले अच्छी नहीं थी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan unsecure after zero flop reveal anjum rajabali
shah rukh khan - फोटो : file photo

अंजुम राजाबली ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि राइटर हिमांशु शर्मा बहुत अच्छे हैं और बहुत टैलेंटेड हैं लेकिन कई बार चीजें गलत हो जाती हैं। मुझे लगता है कि शाहरुख खान ने फिल्म इसलिए नहीं छोड़ी कि उसमें अंतरिक्ष सीन थे बल्कि वो थोड़े सदमे में हैं। जीरो में उनका काफी पैसा लगा था। जाहिर है फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती तो परेशानी होने वाली बात है।'

विज्ञापन
shah rukh khan unsecure after zero flop reveal anjum rajabali
Shah Rukh Khan - फोटो : file photo

वर्क फ्रंट की बात करें तो चर्चा है कि शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिख सकती है। संजय लीला भंसाली इस जोड़ी को पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, भंसाली बैजू बावरा का रीमेक बनाना चाहते हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि शाहरुख और सलमान एक साथ फिल्म करते हैं या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed