फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस के साथ यह सीन नहीं करना चाहते थे शाहरुख, डायरेक्टर को बोला झूठ, सालों बाद ऐसी खुली पोल

Sat, 14 Apr 2018 05:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Was Absent from Shooting Dil Se Song Jia Jale Due To Farah Khan
Shahrukh Khan

बॉलीवुड गलियारे में एक कहावत है, 'शाहरुख खान को अपनी उंगलियों पर अगर कोई नचा सकता है, तो वह है फराख खान'। दोनों की दोस्ती की मिसाल पेश की जाती है। फराह खान को यशराज कैंप में एंट्री दिलाने से लेकर उनके डायरेक्टोरल डेब्यू तक के पीछे शाहरुख खान का हाथ है। वहीं फराह खान भी किंग खान के अच्छे-बुरे वक्त में उनके साथ रही हैं, फिर चाहें खुद पति शिरीष के साथ शाहरुख की लड़ाई का मामला ही क्यों ना हो, फराह ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा।

Shah Rukh Khan Was Absent from Shooting Dil Se Song Jia Jale Due To Farah Khan
Shahrukh Khan

जाहिर है कि जब फराह और शाहरुख की दोस्ती इतनी गहरी है, तो दोनों को एक दूसरे के राज भी पता होंगे। फराह खान ने हाल ही में शाहरुख खान की एक झूठ का खुलासा किया है। फराह ने बताया कि शाहरुख खान फिल्म 'दिल से' के केरल शेड्यूल की शूटिंग पर एक दिन जान बूझकर नहीं पहुंचे थे।

Shah Rukh Khan Was Absent from Shooting Dil Se Song Jia Jale Due To Farah Khan
फराह खान - फोटो : HT

फराह खान ने बताया फिल्म 'दिल से' के 'जिया जले' गाने में एक सीन फिल्माया जाना था जिसमें शाहरुख खान को झरने के पास डांस करना था। उन्होंने बताया, 'मैंने शाहरुख से कहा कि मैं उन्हें सफेद धोती पहनवाकर झरने के पास डांस करवाउंगी और इसी बीच उन्हें पानी से निकलकर बाहर आना होगा।' इस सीन के बारे में सुनकर ही शाहरुख खान इतने घबरा गए कि अगले दिन सेट पर पहुंचे ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Was Absent from Shooting Dil Se Song Jia Jale Due To Farah Khan
Shahrukh Khan

फराह ने बताया कि असल में वह ऐसा कोई सीन शाहरुख के साथ शूट नहीं करने वाली थीं। उन्होंने बस शाहरुख खान की टांग खिंचाई करने के लिए ऐसा झूठ बोला था। मगर शाहरुख खान ने उनकी बातों को सच मान लिया और शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे। फराह ने बताया कि शूटिंग बंक करने के लिए जब फिल्म की यूनिट ने शाहरुख खान से जवाब मांगा तो एक्टर ने कहा कि वह रास्ता भूल गए थे और नेटवर्क ना होने की वजह से वह इंटरनेट की मदद से भी लोकेशन पर पहुंचने में असमर्थ थे। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Was Absent from Shooting Dil Se Song Jia Jale Due To Farah Khan
Dil se

जिया जले गाने की शूटिंग केरल के एक जंगल में की गई। अगर आप गाने का वीडियो गौर से देखेंगे, तो जिस सीन में प्रीति जिंटा और जूनियर आर्टिस्ट झरने के पास सफेद धोती में डांस कर रहे हैं, वहां शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed