फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन की हरकतों से तंग आकर शाहिद ने लिया कड़ा फैसला

Wed, 22 Feb 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Shahid denies promoting 'Rangoon' with Kangana anymore
लगता है कंगना रानौत का बोल्ड और बिंदास अंदाज खुद उन्हीं के लिए अब भारी पड़ गया है। सभी ने देखा है कि किस तरह 'रंगून' के हर प्रमोशनल इवेंट के दौरान कंगना शाहिद का मजाक उड़ाते और उन पर उल्टे-सीधे कमेंट करती नजर आ रही हैं। शाहिद अभी तक सभी वाकयों को मजाक के तौर पर ले रहे थे। लेकिन अब पानी को सिर के ऊपर से जाते हुए देख शाहिद ने बड़ा फैसला किया है।

इस हीरोइन की हरकतों से तंग आकर शाहिद ने लिया कड़ा फैसला

Shahid denies promoting 'Rangoon' with Kangana anymore
शाहिद ने कंगना के साथ फिल्म को और प्रमोट करने से मना कर दिया है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक-दो दिन बाकी हैं लेकिन शाहिद कंगना की हरकतों से तंग आ चुके हैं और उन्होंने फिल्म की टीम को साफ लफ्जों में कह दिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो अब कंगना के साथ फिल्म को ना तो प्रमोट करेंगे और ना ही इसके लिए वो कंगना के साथ किसी शो या आम जगहों पर जाएंगे।

इस हीरोइन की हरकतों से तंग आकर शाहिद ने लिया कड़ा फैसला

Shahid denies promoting 'Rangoon' with Kangana anymore
बता दें कि 'रंगून' की शूटिंग के दौरान से ही कंगना और शाहिद के बीच तल्खी की खबरें आ रहीं थीं। दोनों ही एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रहे थे। फर्क बस इतना था कि जहां शाहिद कंगना के बारे में कुछ भी उल्टा बोलने से बचते रहे वहीं कंगना ने शाहिद पर तंज कसने, तरह तरह की बातें बनाने का कोई मौका नहीं गंवाया।

एक बार तो कंगना ने कहा भी कि शूट के दौरान शाहिद के साथ एक ही कॉटेज में रहना उनके लिए बुरा सपना बन गया था। कंगना की जब ये बात शाहिद तक पहुंची तो उन्होंने नजरअंदाज किया और बस ये कहा कि वो अपने दिमाग में चीजों को अच्छी तरह से चित्रित कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरोइन की हरकतों से तंग आकर शाहिद ने लिया कड़ा फैसला

Shahid denies promoting 'Rangoon' with Kangana anymore
लेकिन हद तो तब हो गई जब एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि शाहिद के साथ किसिंग सीन करते वक्त उन्हें काफी दिक्कत हुई क्योंकि उनकी नाक बह रही थी। बस कंगना की इसी तरह की हरकतों से तंग आकर शाहिद ने अब उनसे दूरी बनाने का फैसला कर लिया है। शाहिद कंगना की वजह से इतना परेशान हो गए हैं कि उन्होंने अपनी पीआर टीम को हिदायत दे दी है कि वो उनके लिए अलग से इंटरव्यू रखें और कंगना के साथ कोई इंटरव्यू या प्रमोशन ना प्लान करें।
विज्ञापन

इस हीरोइन की हरकतों से तंग आकर शाहिद ने लिया कड़ा फैसला

Shahid denies promoting 'Rangoon' with Kangana anymore
- फोटो : self
'रंगून' को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म इस शुक्रवार यानि 24 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद और कंगना के अलावा सैफ अली खान भी खास भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed