{"_id":"5d2176c38ebc3e6cca5d7f0c","slug":"shahid-kapoor-and-mira-rajput-wedding-album-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाखों लड़कियों का दिल तोड़ शाहिद ने आज ही मीरा संग लिए थे फेरे, देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाखों लड़कियों का दिल तोड़ शाहिद ने आज ही मीरा संग लिए थे फेरे, देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर शाहिद कपूर के लिए ये साल बेहद खास रहा। कबीर सिंह की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहिद के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। सालगिरह पर देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें
2 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। मीरा इस शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी।
3 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। मीरा रातों-रात फेमस हो गई थीं। पूरा मीडिया शाहिद की पत्नी के बारे में जानना चाहता था। धीरे-धीरे शाहिद और मीरा ने खुद ही मीडिया के सामने आना शुरू किया और अपने रिलेशन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 8
mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद ने अपने भविष्य, पत्नी और शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो एक 20 साल की लड़की से शादी करने को तैयार नहीं थे लेकिन जब वो मीरा से मिले थे उन दोनों ने 7 घंटे तक बातें की थीं। बाद में मीरा की आंखों में डूबे शाहिद को आभास हुआ कि 'मैं इससे शादी कर सकता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।