{"_id":"5a8a69394f1c1b4d588b947a","slug":"shahid-kapoor-and-shraddha-kapoor-stay-in-this-hut-in-uttarakhand-at-batti-gul-meter-chalu-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 स्टार होटल छोड़ इस झोपड़ी में रह रहे शाहिद कपूर, खत्म हुए पैसे या वजह कुछ और?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 स्टार होटल छोड़ इस झोपड़ी में रह रहे शाहिद कपूर, खत्म हुए पैसे या वजह कुछ और?
Mon, 19 Feb 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी किसी फिल्म की आउटडोर शूटिंग होती है तो प्रोड्यूसर लीड एक्टर-एक्ट्रेस के रुकने का बढ़िया इंतजाम करते हैं। उन्हें 5 स्टार होटल में ठहराया जाता है। लेकिन शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर को 5 स्टार तो छोड़िए होटल तक नसीब नहीं हुआ।
2 of 5
shraddha kapoor
दोनों अपनी अगली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी में हो रही है। शूटिंग की जगह के आस-पास कोई पांच सितारा होटल नहीं है। यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि कास्ट, क्रू, शाहिद, श्रद्धा और डायरेक्टर श्री नारायण सिंह शूटिंग के दौरान एक छोटी सी झोपड़ी में ठहरे हुए हैं।
यह जगह फिल्म के प्रोड्यूसर ने तय की है। पहले प्रोड्यूसर्स ने 5 स्टार होटल बुक कराया था लेकिन होटल शूटिंग प्लेस से 3 घंटे की दूरी पर था। इसको देखते हुए शाहिद और प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि वो पास में स्थित झोपड़ी में रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर
जब यह बात श्रद्धा को बताई गई तो वो भी तुरंत तैयार हो गईं। बता दें कि शाहिद इस फिल्म में उत्तराखंड के एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म बिजली चोरी पर आधारित है। शाहिद का कहना था कि स्थानीय लोगों के करीब रहने से श्रद्धा को मदद मिलेगी। वो उनकी बोली को भी समझने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर
ऐसा करने से फिल्म ज्यादा रियल लगेगी। बता दें कि फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के दौरान भी शाहिद अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में शूटिंग कर रहे थे। तब भी फिल्म की पूरी क्रू कास्ट तीन हफ्ते के लिए एक छोटे से कॉटेज में रुकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।