फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका का सिर काटने पर 10 करोड़ का इनाम, ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया मजाक- 'इस पर भी GST लगा है क्या'

Tue, 21 Nov 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Nov 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor and Twinkle Khanna breaks silence on Padmavati
Twinkle Khanna

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। कई राजपूत इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजपूताना समाज ने इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। हरियाणा के बीजेपी नेता सूरज पाल अमू ने जैसे ही पद्मावती बनाने वालों का सिर कलम करने वालों को 10 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की। अमू की घोषणा पर चुटकी लेते हुए ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट कर दिया। उन्होंने कहा, ‘देश ये जानना चाहता है कि इन 10 करोड़ रुपए पर भी जीएसटी लगा है क्या।’


 

 

Shahid Kapoor and Twinkle Khanna breaks silence on Padmavati
हाल ही में पद्मावती की रिलीज डेट टाल दी गई। जिसके बाद से कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। ट्विंकल खन्ना ने संजय लीला भंसाली का समर्थन करते हुए कहा है, 'मैं आशा करती हूं कि पद्मावती सबसे हिट फिल्म साबित हो यही ऐसे लोगों के लिए मुंह तोड़ जबाव होगा।'



 

 
Shahid Kapoor and Twinkle Khanna breaks silence on Padmavati
Shahid Kapoor
फिल्म के सपोर्ट में शाहिद कपूर भी चुप नहीं रहने वाले थे। गोवा में सोमवार से शुरू हुए 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे शाहिद कपूर ने पद्मावती को लेकर चल रहे विरोध पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है फिल्म जल्द रिलीज होगी। इस मामले को लेकर बातचीत की जा रही है। हालांकि मुझे फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor and Twinkle Khanna breaks silence on Padmavati
shahid kapoor
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे संविधान में कहा गया है कि किसी को तब तक दोषी नहीं माना जा सकता, जब तक कि आरोप सिद्ध न हो जाए। यही बात पद्मावती पर भी लागू होती है। फिल्म के सही या गलत होने का फैसला जनता को तय करने दिया जाए। मैं ये सब उड़ता पंजाब की रिलीज के दौरान भी झेल चुका हूं।'
विज्ञापन
Shahid Kapoor and Twinkle Khanna breaks silence on Padmavati
पद्मावती - फोटो : amar ujala
फिल्म पद्मावती में शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका पादुकोण महारानी पद्मावती के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed