{"_id":"5bab3bad867a557fed5e9bb1","slug":"shahid-kapoor-batti-gul-meter-chalu-nawazuddin-siddiqui-manto-film-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन शाहिद की बत्ती हुई गुल, 'मंटो' बनकर भी नहीं टिक पाए नवाजुद्दीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन शाहिद की बत्ती हुई गुल, 'मंटो' बनकर भी नहीं टिक पाए नवाजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
manto and batti gul metet chalu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। वीकेंड में कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। ऐसा ही हाल 'मंटो' फिल्म का है। 'बत्ती गुल मीटर चालू' की अपेक्षा इस फिल्म की शुरुआत बहुत ही खराब हुई थी लेकिन वीकेंड में इस फिल्म को कुछ फायदा जरूर मिला। वीक डेज में इस फिल्म का कलेक्शन बहुत खराब है। इन दोनों ही फिल्मों का पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें भारी गिरावट देखी गई है।
manto
'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' फिल्मों के कलेक्शन में वीकेंड में कुछ इजाफा हुआ था लेकिन वीड डेज में दोनों ही फिल्में मुंह के बल गिरी। हालांकि 'बत्ती गुल मीटर चालू' की तुलना में 'मंटो' फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी पतली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन करीब 2.91 करोड़ रहा। यानी की चौथे दिन से करीब 1 करोड़ कम।
Manto and Batti Gul Meter Chalu 1
पूरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 6.76 करोड़, दूसरे दिन 7.96 करोड़ और तीसरे दिन 8.54 का कलेक्शन किया। चौथे दिन 3.16 करोड़ और पांचवें दिन फिल्म ने 2.91 की कमाई की। यानी कुल मिलाकर फिल्म ने 29.33 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म बजट का आधा कलेक्शन जुटाने में कामयाब हो गई है। इस फिल्म का कुल बजट 55 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं 'मंटो' फिल्म का कलेक्शन तो और भी निराशाजनक है।
#BattiGulMeterChalu Fri 6.76 cr, Sat 7.96 cr, Sun 8.54 cr, Mon 3.16 cr, Tue 2.91 cr. Total: ₹ 29.33 cr. India biz. #BGMC
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Batti Gul Meter Chalu
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मंटो' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख और दूसरे दिन 70 लाख और तीसरे दिन 80 लाख का कलेक्शन किया। अनुमान के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन करीब 40 लाख का कलेक्शन किया है। पांचवें दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मंटो फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है। फिलहाल इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है इनकी बजट निकालने की राह काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
Batti Gul Meter Chalu
'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं 'मंटो' फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा ताहिर राज भसीन, रासिका दुग्गल, दिव्या दत्ता और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में है। यह एक बायोपिक है जो पाकिस्तानी लेखक सादत हसन मंटो पर आधारित है।