शाहिद कपूर इन दिनों अपनी एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'फर्जी' से लेकर 'ब्लडी डैडी' तक जैसी सीरीज और फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय के लिए तारीफ बटोरने वाली शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' के बारे में बात की है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों को गुटों में बांट दिया था। कई लोगों का मानना था कि फिल्म एक अराजक और अपमानजनक थी, वहीं कुछ लोगों को यह प्रेम कहानी बेहद पसंद आई थी। ऐसे में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहिद चार साल बाद भी 'कबीर सिंह' और संदीप रेड्डी वांगा का बचाव करते नजर आए।
Shahid Kapoor: चार साल बाद भी 'कबीर सिंह' का बचाव करते दिखे शाहिद कपूर, ट्रोल्स से ही पूछ लिया यह सवाल
शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जो लोग फिल्म की आलोचना कर रहे थे, उन्होंने वह मानने के लिए तैयार ही नहीं थे कि बहुत से दर्शक इस फिल्म का आनंद ले रहे थे। वह बोले, 'कबीर सिंह की रिलीज के साथ, बहुत से लोग यह मानने से इनकार कर रहे हैं कि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। मैंने कहा अरे भाई, लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। आप लोग अपनी कुर्सी पर बैठे हैं और पूछ रहे हैं कि आपको फिल्म पसंद करने की हिम्मत कैसे हुई? मैंने कहा हिम्मत कैसे हुई? लोगों को अच्छी लग रही है फिल्म।'
MasterChef India: नए सीजन के साथ मास्टरशेफ इंडिया की धमाकेदार वापसी, ऐसे ले सकते हैं कुकिंग शो में हिस्सा
शाहिद ने 'कबीर सिंह' का बचाव करना जारी रखा और पूछा कि क्या हर कोई एक आदर्श इंसान है? इसके साथ ही अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि लोग दूसरे मौके के हकदार हैं। अभिनेता ने कहा, 'मेरा कहना यह है कि प्यार में क्या हम सभी ने गड़बड़ी नहीं की है? क्या हम सभी कंप्लीट हैं? हर कोई दूसरा मौका पाने का हकदार है, चाहे वे कितने भी बेकार क्यों न हों।'
अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने बचपन में शारीरिक शोषण देखा है, लेकिन कबीर सिंह 'एक बहुत ही साधारण लड़की और एक बहुत ही प्रतिभाशाली, परेशान लड़के के बीच एक बेकार प्रेम कहानी थी।' इस बातचीत में शाहिद ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के बारे में भी बात की, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया था। फिल्म में रणवीर टॉप फॉर्म में थे और उनकी परफॉर्मेंस को खूब तारीफें मिली थीं।
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने करीना-ईशा पर फोड़ा आरोपों का बम, बताया- उनसे कैसे छीन ली जाती थीं फिल्में
यह पूछे जाने पर कि क्या शाहिद को कमी महसूस हुई थी? शाहिद ने कहा कि उन्होंने ऐसा लगा था और आगे कहा, 'क्योंकि मुझे लगता है कि उस फिल्म में हर कोई शानदार था और हर किसी ने अच्छा काम किया था, लेकिन मुझे कभी-कभी ऐसा महसूस हुआ कि मैंने यह फिल्म क्यों की? मुझे ऐसा ही लगा।' 'पद्मावत' में शाहिद के अभिनय को ज्यादा सराहना नहीं मिली थी। शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता के अनीस बज्मी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नजर आने की खबरें हैं। 'मैं आऊंगा यूपी, बिहार लूटने' नामक इस फिल्म में वह दोहरी भूमिका निभाएंगे।