फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है 'कबीर सिंह' का असली परिवार, घरवाले दिग्गज कलाकार और लाइफ स्टाइल बिल्कुल सादा

Sat, 22 Jun 2019 11:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor family pankaj kapoor neelima azeem and supriya pathak
shahid kapoor - फोटो : social media
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' आज रिलीज हो गई । क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को अच्छे रिव्यूज दिए हैं । क्रिटिक्स के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है । 'कबीर सिंह' में हर कोई शाहिद कपूर की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की तारीफ कर रहा है । हाल ही में अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने कहा कि वो कभी कोई एक्टिंग स्कूल नहीं गए । सही मायनों में शाहिद कपूर का पूरा परिवार ही एक एक्टिंग स्कूल है । 
shahid kapoor family pankaj kapoor neelima azeem and supriya pathak
shahid kapoor - फोटो : social media
जी हां, शाहिद कपूर के परिवार में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार हैं । जिन्होंने आर्ट्स, सिनेमा और थिएटर में खूब काम किया है । आइए आपको शाहिद कपूर के पूरे परिवार से मिलवाते हैं जिन्होंने कला के क्षेत्र को अपना पूरा जीवन दे दिया । शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर को कौन नहीं जानता । पंकज कपूर बॉलीवुड के सीनियर एक्टर हैं । 
shahid kapoor family pankaj kapoor neelima azeem and supriya pathak
shahid kapoor - फोटो : social media
फिल्मों में आने से पहले पंकज कपूर थिएटर शो डायरेक्ट करते थे । पंकज कपूर की पहली फिल्म 'आरोहन' थी जो 1982 में रिलीज हुई थी । पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अजीम हैं । नीलिमा भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और डांसर हैं । उन्होंने कथक की ट्रेनिंग पंडित बिरजू महाराज से ली है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor family pankaj kapoor neelima azeem and supriya pathak
shahid kapoor - फोटो : social media
पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम से 1975 में शादी की थी । 1984 में दोनों का तलाक हो गया था । इसके बाद पंकज ने 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी कर ली। सुप्रिया पाठक बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं । सुप्रिया ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी । रत्ना पाठक शाह, सुप्रिया की सगी बहन हैं । 
विज्ञापन
shahid kapoor family pankaj kapoor neelima azeem and supriya pathak
शाहिद कपूर - फोटो : instagram
अदाकारी में समृद्ध इस परिवार के होते हुए भी शाहिद को बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा । उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया । लंबे संघर्ष के बाद उन्हें 2003 में पहली फिल्म 'इश्क विश्क' मिली । आज इतने बड़े स्टार बनने के बाद भी शाहिद एक मिडिल क्लास फैमिली की तरह रहते हैं । अक्सर उन्हें आम आदमी की तरह शॉपिंग करते भी देखा जाता है ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed