बॉलीवुड सितारे जहां भी जाते हैं पैपराजी अक्सर उनके पीछे-पीछे पहुंच जाते हैं। इस दौरान कई बार सेलेब्स इतने ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते। इस लिस्ट में अब शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता पैपराजी पर बरसते हुए नजर आए।
Shahid Kapoor: पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, यूजर्स बोेले- आज भाई का कबीर सिंह वाला मूड है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर को आज (दो सितंबर) उनकी पत्नी मीरा राजपूत और परिवार के साथ मुंबई में देखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वीडियो में शाहिद एक पोज के लिए मीडिया द्वारा जोर-जोर से उनका नाम पुकारे जाने से नाराज दिखे। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में शाहिद पैपराजी से धीरे से बोलने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। शाहिद कहते दिख रहे हैं, “चिल्ला क्यों रहे हो, मैं यही हूं ना! पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो। जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा तब चिलाना। रिलैक्स करो।''
View this post on Instagram
वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया शाहिद के बर्ताव पर बंटा हुआ नजर आया। कुछ फैंस अभिनेता का बचाव करते दिखे। वहीं, कुछ उनके इस तरह के व्यवहार से नाराज नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ''आज भाई का कबीर सिंह मूड है।'' दूसरे ने लिखा, ''उन्होंने बिल्कुल सही बात कही।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कपूर को आखिरी बार फिल्म ब्लडी डैडी में में देखा गया था। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसके अलावा शाहिद जल्द ही कृति सेनन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म के नाम से अब तक पर्दा नहीं उठा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने 14 साल बाद की बंगाली सिनेमा में वापसी, सुमन घोष की इस फिल्म में करेंगी अभिनय