शाहिद कपूर (Shahid Kpaoor) की 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में शाहिद ने शराबी और सनकी आशिक का किरदार निभाया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इस बीच शाहिद कपूर का आमिर खान (Aamir Khan) से कनेक्शन सामने आया है। खास बात यह है कि यह कनेक्शन कई साल पुराना है।
आमिर खान से निकला 'कबीर सिंह' का बड़ा कनेक्शन, 100 करोड़ पार करते ही हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कबीर सिंह' फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। वहीं आमिर खान की फिल्म 'गजनी' साल 2008 में आई थी। यह फिल्म भी साउथ की फिल्म का हिंदी वर्जन थी। 'गजनी' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म भी जिसने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
आमिर की 'गजनी' के 11 साल बाद शाहिद कपूर ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है। इन दोनों के बीच कॉमन कनेक्शन साउथ इंडियन कंटेंट का है। इस वजह से आमिर और शाहिद 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रहे। फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन के बाद शाहिद कपूर के पैर जमीं पर टिक नहीं रहे। शाहिद और उनकी टीम की खुशी सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के जरिए समझी जा सकती है। इस तस्वीर को खुद शाहिद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
इस तस्वीर में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाहिद और कियारा काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं शाहिद की आंखों का रिएक्शन भी देखने लायक है। तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'इस हफ्ते नंबर हमें इस तरह से कर देंगे।'
These weekend numbers got us all like 👀 #kabirsingh
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने पहले सोमवार के कलेक्शन के साथ ही 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल रिलीज हुई फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर नजर डालें तो विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के बाद के पहले सोमवार को 10 करोड़ 40 लाख रुपये, अजय देवगन की 'टोटल धमाल' ने नौ करोड़ 76 लाख रुपये, सलमान खान की फिल्म भारत ने आठ करोड़ 83 लाख रुपये, अक्षय कुमार की केसरी ने सात करोड़ 95 लाख रुपये, और रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' ने सात करोड़ 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'कबीर सिंह' ने पहले सोमवार 17.54 करोड़ का कलेक्शन किया।