फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दूसरे का हाथ पकड़कर मलाइका ने अर्जुन से कबूला रिश्ता, न्यूयॉर्क में इस तरह मना रहे छुट्टियां

Thu, 27 Jun 2019 02:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 27 Jun 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora confirms relationship with Arjun Kapoor shared vacation pictures on Instagram
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मलाइका के साथ छुट्टियां बिताने न्यूयॉर्क चले गए। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। दोनों ने इशारों-इशारों में तो अपने रिश्ते की बात कई बार कहीं लेकिन खुलकर कभी भी स्वीकार नहीं किया। न्यूयॉर्क से मलाइका ने अर्जुन के लिए बर्थडे पर एक खास पोस्ट लिखा। इस पोस्ट को मलाइका के रिश्ते कबूलनामे के तौर पर देखा जा रहा है। इस पोस्ट के बाद मलाइका सोशल मीडिया पर अपने वकेशन की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

Malaika Arora confirms relationship with Arjun Kapoor shared vacation pictures on Instagram
Malaika Arora and Arjun Kapoor Newyork Vacation pictures - फोटो : instagram

मलाइका ने अर्जुन के साथ तो, एक तस्वीर पोस्ट के साथ शेयर की। वहीं बाकी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। एक तस्वीर में मलाइका अर्जुन का हाथ थामे नजर आ रही हैं तो वहीं बाकी तस्वीरें खाने की और योगा करती हुई हैं। इन तस्वीरों को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि मलाइका न्यूयॉर्क में खूब मस्ती कर रही हैं। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब मलाइका अर्जुन के साथ छुट्टियां मनाने गई हों। इससे पहले दोनों मालदीव गए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

Malaika Arora confirms relationship with Arjun Kapoor shared vacation pictures on Instagram
malaika arora - फोटो : file photo

दोनों को एक साथ जाते हुए तो स्पॉट नहीं हुए थे लेकिन मालदीव से मलाइका के लौटते वक्त एयरपोर्ट पर अर्जुन स्पॉट हुए थे। इसके बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मालदीव की अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। आपको बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में उम्र का फासला बहुत है। मलाइका 45 की हैं तो वहीं अर्जुन 33 के। यानी कि मलाइका उम्र में अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora confirms relationship with Arjun Kapoor shared vacation pictures on Instagram
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media

मलाइका कई बार अपने कपड़ों और अर्जुन से अफेयर को लेकर ट्रोलर्स का निशाना बन जाती हैं। हाल ही में अर्जुन ने इसी ट्रोलिंग को लेकर कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। अर्जुन कपूर ने कहा- 'मैं ऐसे लोगों के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि अगर मैं इनके बारे में बात करूंगा तो उन्हें महत्व दूंगा, जो मेरी जिंदगी में कोई महत्व नहीं रखते।'
 

विज्ञापन
Malaika Arora confirms relationship with Arjun Kapoor shared vacation pictures on Instagram
malaika arora - फोटो : social media

आपको बता दें, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है। अर्जुन कपूर ने शादी की बात करते हुए कहा- 'अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब शादी करेंगे तो मीडिया को उसकी जानकारी दे देंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed