सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किसिंग सीन दिखाने के बाद बहुत फायदेमंद नहीं रहीं ये 5 फिल्में, अब 'कबीर सिंह' का क्या होगा ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 05 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Kiara Advani kiss in Kabir Singh, these movies also have kissing posters
कबीर सिंह, बेफिक्रे और काइट्स के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 21 जून को रिलीज हो रही फिल्म में शाहिद के किरदार से फिल्म के म्यूजिक तक, सब कुछ ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें शाहिद- कियारा स्मूच करते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के पोस्टर में स्टार्स को किस या स्मूच करते दिखाया गया हो। हालांकि ऐसा भी देखा गया है कि अधिकतर किस पोस्टर वाली फिल्में बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में एक नजर कबीर सिंह के अलावा उन फिल्मों पर जिनके पोस्टर्स में किस करते नजर आए सेलेब्स...
Trending Videos
Shahid Kapoor Kiara Advani kiss in Kabir Singh, these movies also have kissing posters
'की एंड का' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- की एंड का
अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म की एंड का 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन आर बाल्की ने किया था। दरअसल ऐसे माना जाता है कि घर का काम
संभालने की जिम्मेदारी महिलाओं की और बाहर काम करके पैसे कमाने की जिम्मेदारी पुरुष की होती है, लेकिन अगर इस पलट दिया जाए तो क्या ? इस ही थीम पर बनी थी फिल्म की एंड का। फिल्म के पोस्टर में अर्जुन और करीना किस करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor Kiara Advani kiss in Kabir Singh, these movies also have kissing posters
फिल्म बेफिक्रे का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बेफिक्रे
2016 में रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेफिक्रे रिलीज हुई थी। बेफिक्रे में रणवीर और वाणी के बीच काफी किसिंग सीन्स थे। वहीं फिल्म के पोस्टर में भी दोनों कि किस करते दिखाया गया था। फिल्म का म्यूजिक जहां काफी हिट हुआ था तो वहीं फिल्म पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।
Shahid Kapoor Kiara Advani kiss in Kabir Singh, these movies also have kissing posters
काइट्स का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- काइट्स
2010 में ऋतिक रोशन- कंगना रनौत और बारबरा मोरी स्टारर फिल्म काइट्स रिलीज हुई थी। फिल्म के पोस्टर में ऋतिक और बारबरा मोरी किस करते नजर आ रहे थे। फिल्म का
म्यूजिक जहां काफी पसंद किया गया था तो वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी पंसद किया था लेकिन भाषा के फेर में फिल्म फंस गई और जनता को समझ नहीं आई।
विज्ञापन
Shahid Kapoor Kiara Advani kiss in Kabir Singh, these movies also have kissing posters
जलेबी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म-जलेबी
2018 में रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म जलेबी रिलीज हुई थी। फिल्म के पोस्टर में दोनों स्टार्स किस करते नजर आए थे। फिल्म के कुछ गाने काफी हिट रहे थे जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed