शालू समेत इन 5 सेलिब्रिटीज के साथ हुआ यौन शोषण, प्रियंका ने तो इंटरनेशल स्टेज पर किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अपने बेबाक जवाब और बोल्ड सीन से पहचान रखने वालीं और वेब सीरीज की सुपरहिट एक्ट्रेस राधिका आप्टे की जिन्होंने ने भी ऐसी ही एक हरकत का सामना किया था। दरअसल, साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर गलत इरादे से उनके पैरों को बार-बार छू रहा था। इस बात को भांपकर राधिका ने उस एक्टर के मुंह पर जोरदार थप्पड़ मारा था।
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" के दौरान अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं। उन्होंने कहा था- इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी।
कल्की केकलां
कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 'जब मैं 9 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ। मैंने एक शख्स को संबंध बनाने की अनुमति दी थी लेकिन तब मुझे इसका मतलब नहीं पता था। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि ये बात मेरी मां को पता ना चल जाए। पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात करनी चाहिए।'
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज 5 साल की उम्र में यौन शौषण का शिकार हुई थीं। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा की भी शिकार हुईं।