फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: जिम में सुनी कहानी, रोबोट से हुआ प्यार, शाहिद कपूर की मानें तो फिल्मों की लगी लंबी कतार

Fri, 19 Jan 2024 09:30 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 19 Jan 2024 09:30 AM IST
सार

अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आने वाले हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिससे कहानी को लेकर बड़ा हिंट मिल गया है। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor kriti sanon starrer teri baaton mein aisa uljha jiya is a romantic film story based on this
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता शाहिद कपूर काफी लंबे समय के बाद फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के जरिए रोमांटिक जॉनर में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं। गुरुवार की शाम इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इस दौरान अभिनेता शाहिद कपूर ने जिस तरह से बातें की, उससे लगता यही है कि उनके पास प्रस्तावों की लाइन लगी हुई है। हर तीसरे दिन उनके पास एक नई फिल्म पहुंच रही है। लेकिन, फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद के प्रशंसकों को उनसे एक धमाकेदार फिल्म की उम्मीद अब भी बाकी है।

Shahid Kapoor kriti sanon starrer teri baaton mein aisa uljha jiya is a romantic film story based on this
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अभिनेत्री कृति सेनन रोबोट के किरदार में हैं, जिससे शाहिद कपूर प्यार करते हैं। जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि क्या कभी किसी रोबोट को प्रपोज कर सकते हैं। इस सवाल के जवाब में शाहिद कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'क्यों नहीं? अगर रोबोट कृति सेनन जैसी हो।' कृति सेनन ने कहा, 'फिल्म में भले ही मैं रोबोट बनी हूं, लेकिन यह बहुत ही दिलचस्प किरदार है। यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी  है। मैं शाहिद के साथ आठ साल पहले काम करने वाली थी। लेकिन, तब संयोग नहीं बना और इस फिल्म में हमें साथ काम करने का अवसर मिला।'  

Swades: शाहरुख खान की स्वदेश का यह गाना होटल के कमरे में हुआ था रिकॉर्ड, गायिका मधुश्री ने किया दिसचस्प खुलासा

Shahid Kapoor kriti sanon starrer teri baaton mein aisa uljha jiya is a romantic film story based on this
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री कृति सेनन के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे में अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा, 'शूटिंग के दौरान कृति मेरी बात सुनती थी, लेकिन जब शॉट्स खत्म होता था तब मेरी क्लास लेती थी। वह कहती थी कि आप फिल्म में सामान्य इंसान हो, सारे एक्सप्रेशन आप दे सकते है, लेकिन मैं तो रोबोट हूं। हमें साथ में एक और फिल्म करनी होगी, जिसमें मैं अपने सारे एक्सप्रेशन दे सकूं। बहरहाल, कृति सेनन ने बहुत ही कम समय से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, उनकी प्रगति देखकर मुझे खुशी होती है।' 

Sunny Leone: 'अंतर पता होना जरूरी...,' रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor kriti sanon starrer teri baaton mein aisa uljha jiya is a romantic film story based on this
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर ने बताया कि वह महीने में 10 स्क्रिप्ट पड़ते हैं। शाहिद कपूर ने कहा, 'मैं हर महीने 10 स्क्रिप्ट (हर तीन दिन में एक) पढ़ता हूं और मेरी कोशिश होती है कि कुछ अलग करूं। फिल्म 'कबीर सिंह' मेरे करियर की बहुत अलग फिल्म थी, इस फिल्म में मुझे कुछ अलग करने को मिला। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के निर्माता दिनेश विजन से मेरी मुलाकात जिम में हुई थी, तब उन्होंने मुझे इस फिल्म का आइडिया सुनाया था। यह बात मैंने अपनी पत्नी से शेयर की तो उन्होंने सुझाव दिया कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए।' 

Thursday Box Office: 'हनुमान' ने 'मेरी क्रिसमस' को चटाई धूल, महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने की इतनी कमाई

विज्ञापन
Shahid Kapoor kriti sanon starrer teri baaton mein aisa uljha jiya is a romantic film story based on this
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करियर के शुरुआती दौर में अभिनेता शाहिद कपूर ने कई रोमांटिक फिल्में की, बाद में उन्होंने अलग अलग किरदार निभाए हैं, जिनमे उनकी खूब तारीफ भी हुई। एक लंबे अरसे के बाद उनकी वापसी रोमांटिक जॉनर की फिल्म में हो रही हैं। शाहिद कपूर ने कहा, 'मेरी पहचान ही रोमांटिक फिल्मों से रही है। यह एक ऐसा जॉनर है, जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं। काफी लंबे समय के बाद जरूर रोमांटिक जॉनर की फिल्म कर रहा हूं, लेकिन यह काफी अलग फिल्म है। रोमांटिक के साथ साथ यह एक पारिवारिक फिल्म भी है।' 

Annapoorani Controversy: 'अन्नपूर्णानी' विवाद पर नयनतारा ने मानी हार, माफी मांगते हुए बोलीं- 'जय श्रीराम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed