{"_id":"5d398e8b8ebc3e6ce04ca6ed","slug":"shahid-kapoor-on-kabir-singh-criticism-no-one-picked-on-sanju-when-he-revealed-about-300-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ी हिट होने के बाद भी 'कबीर सिंह' पर उठे सवाल, शाहिद बोले- 'संजू में 300 लड़कियों...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबसे बड़ी हिट होने के बाद भी 'कबीर सिंह' पर उठे सवाल, शाहिद बोले- 'संजू में 300 लड़कियों...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kabir Singh and Sanju
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर (Shahid Kpaoor) की 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) साल 2019 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और अभी भी कमाई जारी है। खास बात है कि इस फिल्म की रिलीज से लेकर अब तक शाहिद कपूर को अपने रोल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। जहां एक ओर शाहिद के फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं तो वहीं कुछ सिनेमाजगत के स्टार्स ने शाहिद के रोल पर सवाल उठाए। इस बीच 'कबीर सिंह' एक्टर ने इन आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। इसके साथ ही एक्टर ने रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' पर भी सवाल उठाए।
2 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
शाहिद कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी किरदार में ऐसी कमियां दिखाई गई हो। बॉलीवुड में ऐसी कई सारी फिल्में हैं जिनके किरदारों में ऐसी खामिया रही हैं। लोगों ने उन किरदारों के बारे में कुछ नहीं कहा। अब फिल्म 'संजू' का ही सीन ले लीजिए। जिसमें एक पति अपनी पत्नी के सामने बैठकर कहता है कि वह 300 लड़कियों के साथ रह चुका है। इस सीन पर किसी ने भी सवाल नहीं उठाया।'
3 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
शाहिद ने आगे कहा- 'जब दर्शक ऐसे किरदारों को हॉलीवुड में देखते हैं तो तारीफों के पुल बांधते हैं। इन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों को बहादुर बताया जाता है। अगर बॉलीवुड में कोई ऐसा किरदार निभाता है तो उसकी आलोचना की जाती है। यह बहुत ही गलत बात है।' इसके अलावा शाहिद ने एक और इंटरव्यू के दौरान अपनी फीस को लेकर बड़ी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
शाहिद कपूर ने कहा- 'पैसे कमाने के लिए मुझे फिल्म तो साइन करनी पड़ेगी। मेरे ख्याल से जो लोग पैसे बना सकते हैं वो हैं भूषण कुमार और मुराद खैतानी। 'मेरे पास अभी भी उतना ही बैंक बैलेंस है जितना कबीर सिंह साइन करने से पहले था। मुझे और पैसे कमाने के लिए और फिल्में साइन करनी होंगी।' शाहिद कपूर ने 40 करोड़ फीस लेने का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। आपको बता दें, संदीप वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 270 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ये तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun Reddy
- फोटो : file photo
इस फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं। हाल ही में 'अर्जुन रेड्डी' के लीड एक्टर विजय देवरकोंडा ने फिल्म को लेकर बयान दिया था। एक ईवेंट के दौरान विजय से पूछा गया कि क्या उन्होंने कबीर सिंह देखी है। इस पर विजय ने कहा, 'शाहिद ने ये फिल्म की है। उसने कैरेक्टर को बहुत अच्छे से समझा। फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो मुझे उसे दोबारा देखना चाहिए। मुझे कहानी पता है। मैं खुद ये फिल्म कर चुका हूं। मैं दोबारा ये फिल्म क्यों देखूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।