शाहिद कपूर और निर्देशक अनीस बज्मी को लेकर पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों एक साथ पहली बार एक कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस खबर से फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित थे। दावों के मुताबिक फिल्म में शाहिद को दोहरी भूमिका निभानी थी।
Shahid Kapoor: अनीस बज्मी की फिल्म से बाहर हुए शाहिद कपूर, यह बड़ी वजह आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि शाहिद कपूर अब इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। रचनात्मक मतभेदों के कारण उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग-अलग रास्ते पर जाने का फैसला किया है।
Vishal: 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान खतरे में पड़ गई थी विशाल की जिंदगी? सेट पर मरने से बचे थे एक्टर
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी पटकथा की हास्य अपील को लेकर आश्वस्त बज्मी सक्रिय रूप से अब नए कलाकारों की तलाश में हैं। शुरुआत में अगस्त 2023 में फिल्म को शुरू करने की योजना थी, लेकिन प्लान सितंबर में स्थानांतरित हो गया। हालांकि, शाहिद कपूर के बाहर होने के बाद अब कलाकारों के फाइनल होने के बाद ही इसका फिल्मांकन शुरू होगा। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। पहले की रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इसमे रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद को आखिरी बार ब्लडी डैडी में देखा गया था। फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आई थी। इसके बाद वह जल्द ही 'कोई शक' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज करेंगे। इसके अलावा उनके पास एक और प्रोजेक्टर हैं, जिसमें वह कृति सेनन के साथ दिखने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
Bigg Boss Ott 2: नेहा कक्कड़ के भाई टोनी ने मनीषा रानी को दिया काम, खबर सुन घरवालों के उड़े होश