फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: अनीस बज्मी की एक्शन कॉमेडी के लिए शाहिद कपूर तैयार, यूपी-बिहार में होगी शूटिंग

Tue, 02 May 2023 01:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 May 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor ready to shoot anees bazmee action comedy film in uttar pradesh and bihar
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर ने इसी साल फर्जी के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरीज में शाहिद का किरदार फैंस को पसंद आया था। अब अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हैं। वह पहली बार अनीस बज्मी संग एक एक्शन कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आने वाले हैं। हालांकि पहले ही इस बात की पुष्टि अनीस बज्मी कर चुके हैं। अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर ताजा अपडेट आया है। 





 
shahid kapoor ready to shoot anees bazmee action comedy film in uttar pradesh and bihar
शाहिद कपूर - फोटो : social media

अनीस बज्मी ने पिछले साल कार्तिक आर्यन के साथ सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया दी थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी खूब पसंद की गई थी। अब अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन के बाद शाहिद कपूर के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में की जाएगी।  बज्मी ने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद तुरंत इसपर काम करना शुरू  कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें- Rakhi Sawant: आदिल से राखी को सता रहा जान का खतरा, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का खुलासा जेल से पति ने किया फोन

shahid kapoor ready to shoot anees bazmee action comedy film in uttar pradesh and bihar
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जब अनीस पिछले साल शाहिद से मिले थे तो उन्होंने अभिनेता को इस कॉन्सेप्ट के बारे में बताया जो कि शाहिद को पसंद आया था, जिसके बाद उन्होंने हां कर दी थी। खबरों के अनुसार यह किसी भई साउथ फिल्म का रीमेक नहीं है बल्कि यह एक ओरिजनल स्क्रिप्ट है। शाहिद भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें न केवल वह कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं, बल्कि डबल रोल में भी दिखेंगे 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor ready to shoot anees bazmee action comedy film in uttar pradesh and bihar
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अभी फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि निर्माता अगले हफ्ते फिल्म की अभिनेत्री का चयन कर सकते हैं। शाहिद के पास अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी भी है। यह 2011 की फ्रेंच फिल्म निट ब्लैंच का हिंदी रूपांतर है। 
 
विज्ञापन
shahid kapoor ready to shoot anees bazmee action comedy film in uttar pradesh and bihar
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शाहिद ने ब्लडी डैडी में काम करने के अपने अनुभव के बारे में कहा, 'मुझे एक एक्शन फिल्म करने और अली के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह इस जॉनर को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। बता दें कि ब्लडी डैडी ओटीटी पर रिलीज होगी। इसकी स्ट्रीमिंग 9 जून को होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed