फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eros Theatre: मुंबई के ऐतिहासिक सिनेमाघर को तोड़े जाने का ये है असली सच, पूरी खबर पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे

Tue, 02 May 2023 12:38 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 May 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
Eros Cinema will not be demolished Mumbai Heritage Conservation Committee approves revival proposal
इरॉस सिनेमाघर मुंबई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में बनी ऑर्ट डिकोर शैली की इमारतों में सबसे प्रमुख स्थान रखने वाले इरॉस सिनेमाघर को तोड़े जाने की ‘खबरें’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। चर्चित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास जैसे लोगों ने इस पर दुख जाहिर करते हुए इसे बचाए जाने की बात भी कही। इऱॉस सिनेमाघर न सिर्फ मुंबई के आम लोगों के लिए बल्कि सिनेप्रेमियों के लिए किसी ‘तीर्थस्थल’ की तरह रहा है। इस बारे में जब ‘अमर उजाला’ ने तफ्तीश की तो हकीकत कुछ और ही सामने आई है।

Eros Cinema will not be demolished Mumbai Heritage Conservation Committee approves revival proposal
इरॉस सिनेमाघर मुंबई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मरीन ड्राइव के बिल्कुल करीब चर्चगेट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने महर्षि कर्वे रोड और जमशेदजी टाटा रोड के संगम पर स्थित इरॉस सिनेमाघर 2017 में टिकटों की खराब बिक्री के कारण बंद कर दिया गया था। करीब छह साल तक इसके बंद रहने के बाद हाल ही में इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसमें ये सिनेमाघरों चारों तरफ से एक विशाल कपड़े से ढका नजर आ रहा है। दरअसल ये तस्वीर इस सिनेमाघर के पुनः निर्माण की हैं। खुशखबरी ये है कि इस सिनेमाघरों के पुनरुत्थान के प्रस्ताव को मुंबई हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी (एमएचसीसी) से मंजूरी मिल गई है।


इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कही यह बात
 
Eros Cinema will not be demolished Mumbai Heritage Conservation Committee approves revival proposal
इरॉस सिनेमाघर मुंबई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इरॉस सिनेमाघर अपने नए स्वरूप में हॉल और टिकट एरिया सहित इसे अब 300 सीटों वाले सिनेमाघर में बदल जाएगा। इरॉस सिनेमाघर मुंबई की हेरिटेज इमारतों में आता है। इरॉस सिनेमाघर न सिर्फ मुंबई का सबसे पहला सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर है बल्कि इस सिनेमाघर ने हिंदी सिनेमा के सिनेमा के इतिहास को बरसों से संजोए रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eros Cinema will not be demolished Mumbai Heritage Conservation Committee approves revival proposal
इरॉस सिनेमाघर मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के बाद बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का बयान भी सामने आया है जिसके मुताबिक इस इमारत को तोड़ा नहीं जा रहा है। वहीं इस इमारत की देखरेख करने वाली कंपनी मेट्रो रिएलिटी के अधिकारियों ने यह बताया कि सिनेमाघर को तोड़े जाने की खबर एकदम निराधार है। दरअसल पुनर्विकास की इस योजना को 2018 में ही मंजूरी दे दी गई थी लेकिन कोविड महामारी के कारण योजनाओं में देरी हो गई। मेट्रो रिएलिटी के अधिकारियों ने कहा है कि सिनेमाघर के संरक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। इमारत पुरानी होने के कारण इसमें तमाम तरह की दिक्कतें हैं। इन सारी चीजों में कम से कम एक साल लगेगा और उसके बाद हम इंटीरियर पर काम शुरु करेंगे।

विज्ञापन
Eros Cinema will not be demolished Mumbai Heritage Conservation Committee approves revival proposal
इरॉस सिनेमाघर मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

1200 लोगों के बैठने की क्षमता वाले इरॉस सिनेमाघर की शुरुआत 1938 में हुई थी। उस समय इस सिनेमाघर को बनाने में लगभग तीन साल लगे थे। मेट्रो रिएलिटी ने वादा किया कहा कि सिनेमाघर के किसी भी आर्ट डेकोर और पुरातात्विक तत्वों से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed