शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड के हॉट कपल्स में होती है। दोनों खुलेआम एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। उधर मीरा भी अपने एक्टर पति के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही।
मीरा राजपूत को देख रोमांटिक हुए शाहिद कपूर, बोले- 'सर्दियों की बरसात शाम में और...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर बीते दिनों शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे लेकिन दिवाली पर वह अपने घर वापस आ गए और परिवार के साथ उन्होंने इस त्योहार को मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी मीरा के साथ एक तस्वीर भी साझा की जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं हाल ही में शाहिद कपूर ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं मीरा कपूर प्रिंट कपड़े पहनी हुई हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगा रहा है। इसके साथ ही मीर अपनी बड़ी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
बीते दिनों मीरा राजपूत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में मीरा राजपूत ने बताया था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान किस तरह से अपने बच्चों को व्यस्त रखा। इस पर शाहिद कपूर ने कमेंट करते हुए मीरा के लिए लिखा था, 'कोई तुम्हें गंभीरता से नहीं ले रहा क्योंकि तुम दो बच्चों की मां बिल्कुल नहीं लग रही हो।'
बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की थी। इन दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। अब दोनों का एक बेटा जैन और बेटी मीशा है।
'राजा हिंदुस्तानी' में KISSING सीन करते वक्त कांप रही थीं करिश्मा कपूर, खुद सुनाया था किस्सा