{"_id":"5c408915bdec2273457605c9","slug":"shahid-kapoor-told-katrina-kaif-looks-so-attractive-while-dancing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर को कटरीना कैफ लगती हैं सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव, साथ में करना चाहते हैं फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर को कटरीना कैफ लगती हैं सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव, साथ में करना चाहते हैं फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 17 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
Link Copied
फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया। जिसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। गौरतलब है कि शाहिद का मन है कि वह बॉलीवुड की एक और बड़ी अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते हैं। शाहिद का मानना है कि कटरीना नाचते हुए सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं।
Trending Videos
2 of 5
katrina kaif
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने ये बात बोली। उन्होंने कहा 'कटरीना कैफ बहुत ही आकर्षित हैं, लेकिन खासतौर पर तब, जब वह नाचती हैं, मुझे ऐसा इसलिए लगता है कि क्योंकि मुझे नाचना बेहद पसंद है ...।' बता दें कि बीते वर्ष शाहिद कपूर की रिलीज हुई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में कटरीना कैफ का नाम बतौर अभिनेत्री एप्रोच किया गया था। फिल्म ना करने की वजह कटरीना का फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
shahid kapoor
इसके पहले बॉलीवुड के चार्मिंग और चॉकलेटी लुक अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण-6 में देखा गया था। शो में शाहिद कपूर के साथ उनके छोटे भाई और फिल्म धड़क के अभिनेता ईशान खट्टर भी मौजूद थे। इस दौरान करण ने शाहिद से फिल्म पद्मावत के दौरान रणवीर सिंह और उनके बीच हुए विवाद को लेकर भी सवाल किया था।
4 of 5
shahid kapoor
करण के शो में अलग-अलग क्षैत्र की पर्सलनैलिटी से तोड़-मरोड़कर ऐसे सवाल किए जाते हैं जिसका जवाब देना उनके लिए मजबूरी बन जाता है। करण ने फिल्म पद्मावत में हुए शाहिद और रणवीर सिंह के बीच कोल्डवार को लेकर भी सवाल किया। शाहिद ने फिल्म पद्मावत को लेकर कहा था 'यह वाकई में बहुत बड़ी फिल्म थी और हरेक इसे देखने के लिए उत्सुक था।
विज्ञापन
5 of 5
shahid kapoor
इसके बाद रेपिड फायर सेशन में करण ने शाहिद से सैफ अली खान और रणवीर सिंह को लेकर फिर सवाल किया। लेकिन फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शाहिद से जब यह पूछा गया कि अगर रणवीर सिंह के साथ दोबारा फिल्म करने का मौका मिले तो क्या वह हां करेंगे। इस पर शाहिद कपूर ने हामी भरी। रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच पिछले साल खिलजी के रोल को लेकर कोल्ड वार हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X