फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर को नहीं मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार,'कबीर सिंह' ने बीच में ही छोड़ा अवॉर्ड शो ?

Wed, 11 Dec 2019 02:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Dec 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor walks out of award show after realised he losing the best actor trophy
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में आखिरी वक्त पर परफॉर्म करने से मना कर दिया था, जब उन्हें पता चला कि इस अवॉर्ड शो में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नहीं मिलेगा। शाहिद कपूर ने इस साल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह से लाखों दिलों को जीता। इस फिल्म में उनके गुस्सैल और बेइंतहा प्यार करने वाले कबीर सिंह के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यही वजह है जो फिल्म कबीर सिंह ने 250 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की।

Shahid Kapoor walks out of award show after realised he losing the best actor trophy
Kabir Singh - फोटो : twitter

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शाहिद कपूर एक मशहूर अवॉर्ड शो में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए कई दिनों से रिहर्सल कर रहे थे। साथ ही वह ये भी सोच रहे थे कि उन्हें इस अवॉर्ड शो में सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा जाएगा, लेकिन आखिरी वक्त में जब उन्हें पता चला कि सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार उनको नहीं बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह को मिलेगा, तो उन्होंने अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने से मना कर दिया। 

Shahid Kapoor walks out of award show after realised he losing the best actor trophy
kabir singh - फोटो : social media

वेबसाइट के मुताबिक शाहिद कपूर को फिल्म कबीर सिंह के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी जगह अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म गली ब्वॉय के लिए ये पुरस्कार मिल रहा है तो शाहिद को अच्छा नहीं लगा और वह शो छोड़कर चले गए। शाहिद के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह पर अभिनेता वरुण धवन से परफॉर्मेंस करवानी पड़ी। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor walks out of award show after realised he losing the best actor trophy
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह इस साल जून में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। गौरतलब है कि रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सितारों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन फिल्मों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बड़े पर्दे पर बेहतरीन आमद दी। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor walks out of award show after realised he losing the best actor trophy
Shahid Kapoor, Neelima Azeem - फोटो : Social Media

इस खास मौके के लिए सभी फिल्मी सितारे रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरते नजर आए। अवॉर्ड फंक्शन में गली ब्वॉय, वॉर और आर्टिकल 15 ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए। अवॉर्ड्स की शाम सितारों के नाम रही। इस दौरान कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट डायरेक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड जोया अख्तर को फिल्म गली ब्वॉय के मिला। तो वहीं बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स च्वॉइस भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू को दिया। बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस मेल का अवॉर्ड आयुष्मान खुराना को दिया गया। तो वहीं डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को फिल्म आर्टिकल 15 के लिए बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक च्वॉइस से सम्मानित किया गया।

पढ़ें: नागरिकता विधेयक मुद्दे पर बंटा बॉलीवुड, छह अभिनेत्रियों ने किया विरोध,तो अदनान ने की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed