फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने खोला राज, छोटे भाई को देखकर ऐसा था मीशा का रिएक्शन

Tue, 11 Sep 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
shahid mother neelima azeem reveals secrets tells misha reaction on seeing brother zain delhi ncr
shahid kapoor

बेटे ज़ैन(Zain Kapoor) के जन्म के बाद अब शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत(Mira Rajput) का परिवार पूरा हो चुका है। घर के सभी लोग नए सदस्य के आने से काफी खुश हैं। दादी नीलिमा अजीम की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। वह खुद कहती हैं कि वह इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। पोते के जन्म के बाद दादी नीलिमा ने कई इंटरव्यूज में अपने परिवार को लेकर बहुत से दिलचस्प खुलासे किए हैं। इनमें पोती मीशा से लेकर शाहिद, मीरा और जैन के बारे में कई बातें उन्होंने बताई हैं। पढ़ें नीलिमा अजीम ने कौन-कौन से दिलचस्प खुलासे किए हैं...

shahid mother neelima azeem reveals secrets tells misha reaction on seeing brother zain delhi ncr
shahid kapoor

नीलिमा अजीम ने कहा कि अब शाहिद और मीरा का परिवार अब पूरा हो गया है और मैं बहुत खुश हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है। मीशा जब से पैदा हुई है वो मेरी आंखों का तारा है और अब इस लिस्ट में जैन का नाम भी शामिल हो गया है। वह बहुत ही सुंदर बच्चा है।

shahid mother neelima azeem reveals secrets tells misha reaction on seeing brother zain delhi ncr
shahid kapoor

मीशा और ज़ैन की दादी आगे बताती हैं कि उन्हें पहले से ही पूरा विश्वास था कि इस बार शाहिद और मीरा के घर में बेटा आएगा। यह बात उन्होंने शाहिद और मीरा को बतायी भी थी। मैंने अपने सपने में भी दोनों के हाथ में एक लड़का खेलते हुए देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid mother neelima azeem reveals secrets tells misha reaction on seeing brother zain delhi ncr
shahid kapoor

नीलिमा अजीम ने ये भी बताया कि ज़ैन का नाम मीशा के जन्म के समय ही तय हो गया था। उसका नाम मीरा और शाहिद दोनों ने खुद चुना था। मीशा के जन्म के समय ही तय हुआ था कि अगर लड़का पैदा हुआ तो जैन और लड़की हुई तो मीशा। जैन नाम ही क्यों चुना गया इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है जिसके बारे में नीलिमा कहती हैं कि बहुत समय पहले उन्होंने ही शाहिद से ये नाम शेयर किया था। बहुत समय पहले मैंने शाहिद को कहा था कि मुझे 4 नाम बहुत पसंद हैं- शाहिद, ईशान, ज़ैन और कामरान।

विज्ञापन
shahid mother neelima azeem reveals secrets tells misha reaction on seeing brother zain delhi ncr
shahid kapoor

जब नीलिमा अजीम से पूछा गया कि छोटे भाई को देखकर मीशा का क्या रिएक्शन था तो उन्होंने बताया कि, यह निश्चय ही मीशा की जिंदगी का प्यारा और एक्साइटिंग हिस्सा है। अब उसे एक भाई और साथी मिल गया है। मीशा स्वभाव से बहुत ही सॉफ्ट बच्ची है। वह एनर्जी से भरी हुई और मस्ती करने वाली है। वो बहुत प्यारी है। जब वो घूमने के लिए बीच पर भी जाती है तो वो पपीज और दूसरे छोटे बच्चों के साथ ही खेलती है। अब उसके पास अपना भाई है खेलने के लिए। हालांकि ये उसके लिए इमोशनल एडजस्टमेंट का भी टाइम है। लेकिन मुझे लगता है कि उसके मम्मी पापा अच्छे से हैंडल कर लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed