{"_id":"5b9749b9867a557f373db06e","slug":"kaun-banega-crorepati-season-10-government-teacher-failed-to-give-answer-of-fourth-class","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: चौथी क्लास के सवाल का जवाब तक नहीं दे पाईं ये स्कूल टीचर, इतनी छोटी रकम पर ही ली लाइफलाइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केबीसी 10: चौथी क्लास के सवाल का जवाब तक नहीं दे पाईं ये स्कूल टीचर, इतनी छोटी रकम पर ही ली लाइफलाइन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Preeti Kimta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन में कुछ ऐसा होता है जिस पर आपका यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ सोमवार को हुआ। सोमवार को 'केबीसी 10' में अमिताभ बच्चन की मेहमान सरकारी स्कूल टीचर बनीं। ऐसे में यह उम्मीदें लगाना जायज है कि वह हर सवाल का अच्छे से जवाब देंगी। इस दौरान शो के बीच कुछ ऐसा हो गया कि टीचर साहिबा तीसरे सवाल पर ही अटक गईं। दिलचस्प बात यह है कि यह सवाल चौथी क्लास से संबंधित था।
Amitabh Bachchan KBC
इस हफ्ते की शुरुआत में 'कौन बनेगा करोड़पति' की प्रतियोगी सरकारी स्कूल टीचर प्रीती किम्टा बनीं। शो की शुरुआत में पहले और दूसरे सवाल का जवाब को प्रीती ने झट से दे दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था। दूसरे सवाल के जवाब देने के बाद हॉट सीट पर बैठीं प्रीती से जब बिग बी ने तीसरा सवाल पूछा तो उन्हें लाइफलाइन लेनी पड़ गई। हालांकि यह सवाल मुश्किल नहीं बल्कि काफी आसान था।
Preeti Kimta
'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने प्रीती से तीसरा सवाल पूछा कि इनमें से क्या माइक्रोसॉफ्ट का एक पॉपुलर प्रोग्राम है? इस सवाल पर प्रीती अटक गईं और उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल करके एडवाइजर की सलाह ली। इसके बाद उन्होंने एम एस वर्ड बताकर तीसरे सवाल का जवाब देकर 3 हजार रुपए जीते और खेल में आगे बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati
जैसा की 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान आपने कई बार देखा होगा कि लोग अमिताभ बच्चन से जुड़े अपने लगाव को कई बार जाहिर करते हैं। ऐसा ही कुछ प्रीती किम्टा के साथ भी हुआ। प्रीती बिग बी की बड़ी फैन हैं। शो के दौरान साफ दिखाई दिया कि अमिताभ के साथ 'केबीसी 10' खेलने की खुशी उनमें इतनी थी कि बिग बी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
kbc 10
'कौन बनेगा करोड़पति' में सभी प्रतियोगितों का चुनाव फिंगर फर्स्ट राउंड में होता है। इसी राउंड में सवाल का सही और सबसे तेज जवाब देकर प्रीती 'केबीसी' की हॉट सीट पर बैठीं। दिलचस्प बात यह है कि जैसे ही उनका चुनाव हुआ वह भागती हुई स्टेज तक पहुंचीं। शो के दौरान प्रीती बिग बी से कई बार डांस करने की गुजारिश करती दिखी हालांकि अमिताभ उसे कई बार टालते हुए दिखे।