{"_id":"59f9d24e4f1c1bec538ba764","slug":"shahrukh-became-photographer-before-his-52-birthday-in-alibaug-bunglow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे से पहले फोटोग्राफर बने शाहरुख, करण-फराह की खींची ऐसी-ऐसी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थ-डे से पहले फोटोग्राफर बने शाहरुख, करण-फराह की खींची ऐसी-ऐसी तस्वीरें
Thu, 02 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग खान यानि की शाहरुख खान का कल 2 नवंबर को जन्मदिन है और कल वे 52 साल के हो जाएंगे। लेकिन 'बॉलीवुड के बादशाह' अपने बर्थ-डे से पहले फोटोग्राफी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। चलिए देखते हैं अपने ही घर में किंग खान ने किसका किया फोटो शूट.....
2 of 5
Shahrukh Khan
2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान अपने जन्मदिन से एक दिन पहले घर में फोटोशूट करते नजर आए। बता दें कि फिल्ममेकर करण जौहर और डायरेक्टर और डांस कोरियोग्राफर फराह खान शाहरुख के अलीबाग वाले बंगले में फोटो खिचवाते दिखे।
3 of 5
Alia and Katrina
बता दें कि शाहरुख खान अपनी सभी खास पार्टियां ज्यादातर अलीबाग में ही मनाते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल शाहरुख ने अपने जन्मदिन का जश्न दोस्तों और मीडिया के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया था। बता दें कि कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शाहरुख के घर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Twitter
वहीं, इस बार भी शाहरुख की बर्थडे पार्टी के लिए पत्नी गौरी खान कुछ खास प्लान कर रही हैं। तभी तो शाहरुख के बर्थडे बैश की तैयारियों में लगी गौरी एक दिन पहले ही अलीबाग के लिए निकल पड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan
- फोटो : BBC
बता दें कि शाहरुख अपनी आने वाली अनाम फिल्म के लिए भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ एक बार फिर नजर आएंगी। खबर है कि शाहरुख फिल्म में एक बौने का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर आनंद एल रॉय इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।