फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: एक लड़का और लड़की हो सकते हैं अच्छे दोस्त, इंडस्ट्री में मशहूर हैं इन सितारों की दोस्ती

Thu, 11 Nov 2021 02:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Nov 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh kajol to varun alia these celebs are real life friends proved a girl and boy can be good friends
शाहरुख, काजोल, करण, ट्विंकल - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार दोस्ती है और दोस्ती के बिना तो प्यार हो ही नहीं सकता...एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते क्योंकि उनके बीच प्यार आ जाता है। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में आपने ऐसे बहुत से डायलॉग सुने होंगे। अक्सर लड़के और लड़की की दोस्ती को लेकर यही कहा जाता है कि वह ज्यादा दिनों तक अच्छे दोस्त नहीं रह सकते और उनके बीच प्यार हो जाता है। बहुत सी फिल्मों में भी यही दिखाया गया है कि एक दूसरे को दोस्त कहने वाले दो लोग प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे है जिन्होंने  असल जिंदगी में इस बात को गलत साबित किया है।



एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं ये सितारे

बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी फीमेल फ्रैंड्स हैं और उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर सुख दुख के मौके पर इन सितारों को साथ देखा जाता है और उनकी दोस्ती की काफी तारीफ होती है। तो चलिए आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे है बॉलीवुड के दोस्तों से।

Shahrukh kajol to varun alia these celebs are real life friends proved a girl and boy can be good friends
सलमान खान, प्रीति जिंटा - फोटो : bollywoodshadi.com

प्रीति जिंटा-सलमान खान

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की इंडस्ट्री में हर किसी से अच्छी दोस्ती है। हालांकि अभिनेत्रियों से ज्यादा अभिनेताओं से उनकी दोस्ती काफी अच्छी मानी जाती है। प्रीति और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि पूरे खान परिवार से प्रीति की अच्छी दोस्ती है। सोहेल खान प्रीति को सिर्फ जिंटा कहकर बुलाते हैं। कई मौकों पर प्रीति और सलमान को अपनी दोस्ती जताते देखा गया है।

Shahrukh kajol to varun alia these celebs are real life friends proved a girl and boy can be good friends
काजोल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान-काजोल

शाहरुख और काजोल की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से हर कोई वाकिफ है। दोनों जब भी पर्दे पर साथ आए हैं उनकी केमेस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी है। हालांकि असल जिंदगी में दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। काजोल का कहना है कि वह एकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो शाहरुख के गाल खींच सकती हैं और फैंस को उनकी क्यूट बॉन्डिंग काफी पसंद आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh kajol to varun alia these celebs are real life friends proved a girl and boy can be good friends
वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन-आलिया भट्ट

वरुण और आलिया स्टार किड्स हैं और दोनों ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। वहीं असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। जहां पर्दे पर फैंस को उनकी जोड़ी अच्छी लगती है तो वहीं असल जिंदगी में दोनों की खट्टी मिठी नोंक-झोंक बताती है कि उनकी दोस्ती कितनी पक्की है।

विज्ञापन
Shahrukh kajol to varun alia these celebs are real life friends proved a girl and boy can be good friends
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media

करण जौहर-ट्विंकल खन्ना

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना एक दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। ट्विंकल करण जौहर का मजाक उड़ाने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। वहीं करण भी ट्विंकल के साथ काफी सहज महसूस करती हैं। दोनों की मजाकिया केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed