{"_id":"6050a4468ebc3e590b3448c1","slug":"shahrukh-khan-aamir-khan-ayushmann-khurrana-where-bollywood-stars-made-their-debut-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान समेत इन बॉलीवुड सितारों ने शादी के बाद किया था डेब्यू, कोई हुआ हिट तो कोई सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान समेत इन बॉलीवुड सितारों ने शादी के बाद किया था डेब्यू, कोई हुआ हिट तो कोई सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इन सितारों ने शादी के बाद किया था डेब्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी दुनिया में एक दौर था जब माना जाता था कि जिस एक्टर की शादी हो चुकी है उसका करियर खत्म हो जाता है। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब एक्टर हो या एक्ट्रेस, शादी के बाद भी फिल्मों में सफल हो रहे हैं। यहां कुछ ऐसे स्टार भी जिन्होंने पहले अपना जीवनसाथी चुना और उसके बाद अपने करियर की शुरुआत की। शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाले कई स्टार्स की किस्मत चमक गई। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही सेलेब्स पर जो शादीशुदा होने के बाद फिल्मों में आए और छा गए।
2 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक है। शाहरुख ने साल 1991 में गौरी से शादी कर ली। जबकि उनकी डेब्यू फिल्म 'दीवाना' 1992 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि गौरी उनके लिए काफी लकी हैं। शाहरुख के करियर पर शादीशुदा होने का कभी फर्क नहीं पड़ा।
3 of 5
पहली पत्नी रीना के साथ आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्त से की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट यादों की बारात में काम कर चुके आमिर खान ने 1988 में कयामत से कयामत तक से डेब्यू किया था। हालाकि वो इससे पहले बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम कर चुके थे। हालांकि, आमिर और रीना का तलाक साल 2002 में हो गया था औऱ आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना भी फिल्मों में एंट्री से पहले ही शादीशुदा थे, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ताहिरा कश्यप को 2011 में अपना हमसफर बनाया था। 2012 में उनकी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ रिलीज हुई थी। बता दें फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान ने अपना करियर बतौर वीजे शुरू किया था।
विज्ञापन
5 of 5
राज कपूर-कृष्णा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर ने भी अपना करियर शुरू करने से पहले शादी कर ली थी। साल 1946 में उन्होंने कृष्णा कपूर को अपना जीवन साथी बना लिया। वैसे तो राज कपूर ने 10 साल की उम्र में ही फिल्म इकबात में बतौर बाल कलाकार काम किया था लेकिन सही मायने में उनका डेब्यू शादी के एक साथ बाद 1947 में रिलीज हुई फिल्म नील कमल से हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।