बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान लंबे समय से भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। 15 अगस्त के दिन आजादी के 75 साल का जश्न मनाते हुए उन्होंने अपने घर मन्नत पर तिरंगा झंडा फहराया था। अब सुपरस्टार गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्ति में डूबे नजर आए हैं। हर धर्म को सेलिब्रेट करने वाले शाहरुख ने 'मन्नत' में गणपति का स्वागत किया है।
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने छोटे बेटे संग किया गणपति बप्पा का स्वागत, फैंस जमकर बरसा रहे प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके बंगले मन्नत में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा की फोटो फैंस संग साझा की है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'गणपति जी का स्वागत मेरे और छोटे बेटे द्वारा किया गया। हमने मोदक खाए जो बहुत स्वादिष्ट थे। कठिन परिश्रम और भगवान में विश्वास रखकर सभी सपने पूरे किए जा सकते हैं। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।'
शाहरुख की ओर से पोस्ट की गई फोटो पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए है। फैंस किंग खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारत की शान शाहरुख खान'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पठान के तूफान का इंतजार कर रहा हूं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर अपने फेवरेट सितारे को गणेश चतुर्थी की बधाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि शाहरुख खान पिछले चार वर्षों से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर आनंद एल राय ने किया था। इस फिल्म से एक्टर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। इसके बाद बॉलीवुड के बादशाह ने फिल्मों से दूरी बना ली। अब लंबे समय बाद शाहरुख अगले साल तीन फिल्मों के साथ लौट रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। वहीं उनकी 'जवान' जून और 'डंकी' दिसंबर में रिलीज होगी।